{"_id":"62b89f810b9c956545570188","slug":"made-people-aware-by-taking-out-a-rally-on-prohibition-day-mainpuri-news-agr538178655","type":"story","status":"publish","title_hn":"मद्य निषेध दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मद्य निषेध दिवस पर रैली निकाल लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अंतरराष्ट्रीय नशा और तस्करी निषेध दिवस पर रविवार को जिलेभर के स्कूल-कालेजों में जागरूकता के कार्यक्रम हुए। कई स्थानों पर छात्र-छात्राओं और कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को नशे से बचने की सलाह दी।
डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी में थ्री यूपी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जगदीश सिंह कौशल के निर्देशन में कैडेट्स को नशे से बचने की शपथ दिलाई। कैडेट्स ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। चेयरपर्सन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नशाखोरी और ड्रग्स की लत अभिशाप की तरह है। इसके दुष्प्रभावों से होने वाली मौतों से लोगों को बचाना है। मैनेजिंग डायरेक्टर देवकी नंदन खरिया ने कैडेट्स को नशे से बचने की शपथ दिलाई। वायस प्रेसीडेंट डॉ. किरन सौजिया, शैक्षिक निदेशक डॉ. प्रशांत थोटे मौजूद रहे।
राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में चल रहे समरकैंप में मधनिषेध दिवस पर भाषण, पोस्टर, निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र /छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र व ट्रॉफी प्रदान की गई। जिला आबकारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षण करहल मोहम्मद सरफराज आलम, उपदेश कुमार जिला मधनिषेध अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को नशे से बचने की सलाह दी। प्रधानाचार्य अंजना यादव के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। भगवती, स्मिता चौहान, अनीता चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बेवर/करहल/भोगांव। विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकालीं। कपिलमुनि स्नातकोत्तर महाविद्यालय करपिया बेवर में प्राचार्य डॉ. मयंक कुमार सिंह ने कैडेट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ.एसकेएस चौहान ने बताया कि न नशा करें न करने दें। कैडेट्स ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्ति से संबधित नारे लगाएं। महाविद्यालय के सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, अंडर ऑफिसर मनीष प्रताप सिंह मौजूद रहे। नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव में कमान अधिकारी कर्नल जेएस कौशल के आदेश पर रैली निकाली गई। कैडेट्स ने कॉलेज से बस स्टैंड तक रैली निकालकर जनता को नशा मुक्त रहने की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. एसकेएस यादव, एसपी सिंह, सूबेदार मेजर साहब खान, सूबेदार चमन लाल, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. रनवीर सिंह, संजय सक्सेना, पंकज दीक्षित, अभिनव भटनागर आदि मौजूद रहे। जैन इंटर कॉलेज करहल के एनसीसी कैडेट्स ने क्षेत्र के ग्राम धारा में रैली निकालकर ग्रामीणों को मद्य निषेध का संदेश दिया। इस दौरान यदुवीर नारायण दुबे, कार्यक्रम अधिकारी सीटीओ दीपक कुमार जैन आदि मौजूद रहे।