{"_id":"64e4d0e4393d072f250f2b68","slug":"made-obscene-videos-by-making-video-calls-in-firozabad-then-started-blackmailing-and-asking-for-money-2023-08-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sextortion: व्हाट्सएप पर किया वीडियो कॉल...रिसीव किया तो महिला ने उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ वसूली का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sextortion: व्हाट्सएप पर किया वीडियो कॉल...रिसीव किया तो महिला ने उतार दिए कपड़े, फिर शुरू हुआ वसूली का खेल
Tue, 22 Aug 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:03 PM IST
सार
फिरोजाबाद में पहले व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल किया। युवक ने रिसीव किया तो महिला ने कपड़े उतार दिए। फिर शुरू हुआ वसूली का खेल...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर एक व्यक्ति का अश्लील वीडियो बना लिया। अब साइबर अपराधी पीड़ित से वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने के बदले में 51 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। साइबर अपराधी के व्हाट्सएप पर पुलिस के अधिकारी की प्रोफाइल लगी हुई है। पीड़ित थाने पहुंचा और प्रभारी निरीक्षक को इसके बारे में पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी का है। यहां के निवासी व्यक्ति के फोन पर सोमवार सुबह एक वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल को उठाया तो सामने एक अधेड़ उम्र की महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिख रही थी। महिला वीडियो कॉल पर पीड़ित से अश्लील बातें करने लगी। युवक ने वीडियो कॉल काट दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सांड पर अटपटा बयान देकर चर्चा में योगी के मंत्री: बोले-ये तो पहले की सरकारों की देन, हम तो उनके पाप धो रहे हैं
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज दी। इसमें पीड़ित का चेहरा भी नजर आ रहा था। साइबर अपराधी ने पीड़ित को फोन कर उनसे वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न करने की कहकर 51 हजार रुपये की मांग की।
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
यह भी पढ़ेंः- पेचकस से गोदकर दोस्त की हत्या: घर से बुलाकर ले गए, गले, सिर व पेट पर किए ताबड़तोड़ वार; दृश्य देख कांप गए लोग
चेतावनी दी अगर जल्दी रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़ित ने शिकोहाबाद थाना जाकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बिना पहचान वाले व्यक्ति की वीडियो कॉल को न उठाएं।