{"_id":"5bbef37f867a55286e5bbd35","slug":"made-a-messy-video-with-the-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों से कर रहे थे गंदी हरकत, स्कूल नहीं जाने पर पिता से बांटा दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों से कर रहे थे गंदी हरकत, स्कूल नहीं जाने पर पिता से बांटा दर्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
छात्र से कुकर्म
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजगंज क्षेत्र के एक मोहल्ले में 11 साल के बालक के साथ तीन किशोरों ने कुकर्म किया। मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाई। आरोपी किशोर भी 14 साल के हैं। बालक के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़ित बालक और तीनों आरोपी किशोरों के घर आसपास ही हैं। आरोपी किशोर छह महीने से उसके साथ यह हरकत कर रहे थे। कभी घर आते थे, कभी रास्ते में पकड़े लेते थे। अपने घर और खाली प्लाट में ले जाकर बालक से कुकर्म करते। विरोध करने पर धमकी देकर चुप कर देते थे। मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
कई दिन से बालक स्कूल नहीं जा रहा था। इस पर परिजनों ने उससे पूछताछ की। किशोर ने घटना की जानकारी दी। पिता ने थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर थाना ताजगंज का कहना है कि जांच की जा रही है। आरोपी भी 14-14 साल के हैं।
विज्ञापन
पीड़ित बालक को आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। उससे कहा था कि वह अगर, किसी से कहेगा तो वीडियो वायरल करके पूरे मोहल्ले में बदनाम कर देंगे। इससे बालक घरवालों को नहीं बता रहा था।