फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Made a fake firm and grabbed paddy worth 33 lakhs from Galla agent etah

Etah News: फर्जी फर्म बनाकर गल्ला आढ़ती से हड़पा 33 लाख का धान, मुकदमा दर्ज

Wed, 14 Dec 2022 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 05:25 PM IST
सार

कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि गल्ला आढ़ती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Made a fake firm and grabbed paddy worth 33 lakhs from Galla agent etah
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी गल्ला आढ़ती के संपर्क में दिल्ली के दो शातिर आए और नवंबर माह में करीब 33 लाख रुपये का धान हड़प लिया। जिस फर्म का जीएसटी नंबर देकर धान का व्यापार किया गया, वो पड़ताल में फर्जी पाई गई। धोखाधड़ी के शिकार आढ़ती ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

गल्ला व्यापारी राकेश कुमार ने बताया कि मंडी समिति में मै. आरके एसोसिएट्स के नाम दुकान है। इस पर गल्ला का व्यापार किया जाता है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में राकेश शर्मा और रिजवान अहमद निवासी दिल्ली उनके संपर्क में आए। दोनों ने कहा कि अलीगढ़ मंडी की न्यू कलावती एंड कंपनी से धान खरीद रहे हैं। आपके साथ भी व्यापार करना चाहते हैं। धान खरीद करने के दूसरे दिन भुगतान करने की बात कही। इसके बाद व्हाट्सएप पर राकेश शर्मा ने श्रीबालाजी इंटरप्राइजेज के कागज भेजे और बताया कि यह फर्म मेरे बड़े भाई रवि कुमार के नाम पर पंजीकृत है। इसके साथ ही पता जाट चौक नांगलोई निकट पोस्ट ऑफिस दिल्ली और जीएसटी नंबर भी दिया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - RPF दारोगा और सिपाही गिरफ्तार: चौकी में ले जाकर जीजा-साले को दी थर्ड डिग्री, घरवालों को सुनाई थी चीखने की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन



ये है आरोप 

आरोप है कि नौ से 21 नवंबर तक 46 लाख 11 हजार का धान दिल्ली भेजा। इसके बाद रिजवान अहमद एटा मंडी में ही खरीदारी करता रहा। इन लोगों ने 14 से 21 नवंबर तक 12.67 लाख का भुगतान किया और 22 नवंबर से भुगतान करना बंद कर दिया। आरोपियों ने 33 लाख 44 हजार की धोखाधड़ी कर ली है। व्यापारी का आरोप है दिल्ली जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि फर्जी दस्तावेजों और जीएसटी से आरोपी खरीद कर ले गए। इनका एक संगठित गिरोह है और फर्जी दस्तावेजों से व्यापारियों को गुमराह करके ठगी का शिकार बनाते हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर सिंह राघव ने बताया कि गल्ला आढ़ती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed