फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maa tujhe pranam Women participation at 15 August

मां तुझे प्रणामः नारी शक्ति का संकल्प, आजादी के जश्न में भरेंगे दोगुना जोश

Fri, 09 Aug 2019 09:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Aug 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam Women participation at 15 August
अमर उजाला कार्यालय में मां तुझे प्रणाम के लिए एकजुटी नारीशक्ति - फोटो : अमर उजाला
शहर की नारी शक्ति देशभक्ति के उत्सव को दोगुने उत्साह से मनाएगी। गुरुवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित बैठक में महिला संगठनों की प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कहा कि ‘मां तुझे प्रणाम’ में जोश इसीलिए बढ़ गया है, क्योंकि इस दफा कश्मीर में भी तिरंगा शान से फहराएगा। 15 अगस्त को सुबह 10 बजे होने वाले सबसे बड़े राष्ट्रगान का हिस्सा बनने के लिए नारी शक्ति बेताब है। 
विज्ञापन


हृदेश चौधरी, महासचिव, आराधना संस्था ने कहा कि मां तुझे प्रणाम से शुरू से ही जुड़ी रही हूं। इस प्रेरक महाभियान का हिस्सा बनना गौरव के क्षण होते हैं। शोनू मेहरोत्रा, शरन सेवा समिति का कहना है कि इस दफा जश्न ए आजादी मनाने को लेकर शहरवासियों का उत्साह ज्यादा है, क्योंकि कश्मीर में भी तिरंगा फहराया जाएगा। 
विज्ञापन


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष नीलू धाकरे बोलीं कि जश्न-ए-आजादी के इस उत्सव ने शहरवासियों के दिल में जगह बना ली है। सुभाष पार्क चौराहे पर ध्वजारोहण होगा। डायटिशियन रेणुका डंग का कहना है कि मां तुझे प्रणाम से देशभक्ति की भावना बढ़ी है। लोग इसका पूरे साल इंतजार करते हैं। निश्चय ही इस दफा उत्साह दोगुना है। कवियत्री डॉ.रुचि चतुर्वेदी ने कहा कि अपनी अलग पहचान बनाने वाले मां तुझे प्रणाम का हिस्सा बनना गौरव की अनुभूति दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता कर्मचंदानी, रॉयल सिंधी लेडीज क्लब का कहना है कि बंटवारे का दंश को झेलने वाले सिंधी समाज को आजादी के मायने मालूम हैं। हम स्वाधीनता उत्सव को धूमधाम से मनाएंगे। इनर व्हील क्बल की शिल्पा माहेश्वरी का कहना है कि मैं स्वयं मां तुझे प्रणाम मेें तीज क्वीन 2013 की विजेता रही हूं। इस कार्यक्रम से करीब से जुड़ी हुं।

आकर्षण क्लब की पल्लवी अग्रवाल ने कहा कि मां तुझे प्रणाम में अब युवा, महिलाओं के साथ बच्चों को प्रतिभाग भी है। ऐसे में यह आयोजन हर वर्ग की पसंद बन चुका है। 

गूंज उठा ऐ मेरे वतन के लोगों...
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची ललिता कर्मचंदानी ने देशभक्ति का नगमा ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति दी तो पूरा हॉल उनके सुर में सुर मिलाने लगा। वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे भी गूंजे।

कार्यक्रम में आशियाना समिति की अर्णिमा भार्गव, सुहानी गुप्ता, एकता राजोरिया, विभु बत्रा, अनुराधा गुप्ता, सपना भांबरी, हेमा खूबचंदानी, दीपा हलवानी, डॉ. माधवी कुलश्रेष्ठ, डॉ. मधु भारद्वाज, डॉ. अरुणा गुप्ता, वंदना अनेजा, शैली माटा, ममता बैरी, बबीता हजेला, श्वेता गुप्ता, अंशिका सक्सेना, प्रीति, कंचन रहेजा, मधु सक्सेना, अनीता पाठक, डॉ दिपाली शर्मा, डॉ. शिवानी गुप्ता, सुप्रिया यादव, ममता पचौरी, मधु सिंघल, निधि, नीरू आहूजा, सीमा पुरी, रितु चुघ, श्वेता वार्ष्णेय, डॉली, उर्मिला अग्रवाल, संगीता खुशलानी, दीपा लालवानी, खुशबू पुरसनानी, पूजा गुप्ता, मंजुला सिंह एडवोकेट, चंदा मल्होत्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed