फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maa tujhe pranam will start today in agra

मां तुझे प्रणामः कुछ ही देर में आगरा कालेज से निकलेगा मशाल जुलूस

Thu, 20 Jul 2017 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 20 Jul 2017 04:21 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam will start today in agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में जन-जन का अभियान बन चुका अमर उजाला का ‘मां तुझे प्रणाम’ आज अपने सातवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। जश्न-ए-आजादी को जोश-ओ-खरोश से मनाने के लिए ताजनगरी पूरी तरह तैयार है। वीर शहीदों के अमर बलिदान को नमन करने के लिए देशभक्ति से ओतप्रोत इस अभिनव अभियान का आगाज कुछ ही देर में आगरा कालेज के ऐतिहासिक खेल मैदान से ‘अलख आजादी की’ कार्यक्रम के रूप में होने जा रहा है।  
विज्ञापन


1857 में जहां से आगरा में क्रांति की ज्वाला जली, उसी ऐतिहासिक आगरा कालेज के खेल मैदान से विशाल मशाल जुलूस निकलेगा। अपने राष्ट्रगान, अपने राष्ट्रध्वज और अमर शहीदों के प्रति सम्मान का आह्वान करने के लिए पूरा शहर जुटेगा।
विज्ञापन


शहर का सबसे बड़ा उत्सव बन चुके ‘मां तुझे प्रणाम’  की देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम श्रंखला का यहीं से शुभारंभ हो जाएगा, जो 15 अगस्त तक चलेगा। साथ ही शुरू  हो जाएंगी जश्न-ए-आजादी की तैयारियां। यह अभिनव अभियान सजग करेगा कि जब 15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे राष्ट्रगान हो तो,  जो जहां हो, वहीं  पर 52 सेकेंड के लिए खड़ा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगा रूट

maa tujhe pranam will start today in agra
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में मशाल जुलूस आगरा कालेज के मैदान से शुरू होगा। यहां से एमजी रोड पर प्रवेश करेगा। सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत चौराहा होते हुए स्पीड कलर लैब से शहीद स्मारक पहुंचेगा।

मशाल जुलूस के शुभारंभ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नई पीढ़ी के होनहारों को मशाल सौंपेंगे। इनके नेतृत्व में ही मशाल जुलूस आगे बढ़ेगा। शहीद स्मारक पर देश के अमर शहीदों को नमन किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले नई पीढ़ी के होनहारों का अभिनंदन होगा।

शहरवासी हाथों में मशाल लेकर देशभक्ति गीत गाते चल रहे होंगे। मधुर धुनों के बीच बग्घी, घोड़े, बैंड और सुंदर झांकियां होंगी। एनसीसी कैडेट्स, स्कूलों के छात्र, स्केटर्स भी होंगे। जुलूस में राजनीतिक दल, व्यापारिक, उद्यमी, सामाजिक , धार्मिक , शिक्षक, छात्र, महिलासंगठन, धर्मगुरू,  एनसीसी कैडेट्स, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed