फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maa tujhe pranam sham e aazadi program will be on 15 august

मां तुझे प्रणामः शाम ए आजादी में बाल रूप कान्हा को मिलेंगे उपहार

Mon, 14 Aug 2017 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Mon, 14 Aug 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
maa tujhe pranam sham e aazadi program will be on 15 august
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का अभिनव अभियान 'मां तुझे प्रणाम' अपने चरम पर पहुंच गया। मंगलवार को जश्न ए आजादी में पूरा आगरा शामिल होगा। इसी के साथ शाम ए आजादी में हजारों लोग विशेष कार्यक्रम 'लेजर शो' का ‌हिस्सा बनेंगे। इस दौरान बच्चों को उपहार भी दिए जाएंगे।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ-साथ देश भर में श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी पर्व भी मनाया जा रहा है। अमर उजाला ने भी अपनी जश्न ए आजादी की शृंखला में आयोजित कार्यक्रम में भी जन्माष्टमी को भी शामिल किया है। इसी के तहत 15 अगस्त की शाम को आयोजन होंगे। 
विज्ञापन


बता दें कि 15 अगस्त की सुबह आगरा के प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा और सुबह 10 बजे सभी आगरावासी राष्ट्रगान के सम्मान में 52 सेकेंड रुक कर जश्न ए आजादी का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद मुख्‍य कार्यक्रम आगरा कालेज मैदान पर होगा। यहां देशभक्ति की थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत आगरा कालेज मैदान पर लेजर शो का आयोजन होगा। इसमें कान्हा के रूप धरकर आने वाले पांच साल तक के बच्चों को उपहार दिया जाएगा। ये उपहार प्रथम 100 प्रविष्टियों के लिए होगा। उपहार कार्यक्रम के सहप्रयोजक धौलपुर फ्रेश की ओर से दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed