फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Tujhe Pranam Begins With Tiranga Rally In agra

मां तुझे प्रणाम: आगरा में तिरंगा रैली से स्वतंत्रता दिवस के जश्न का आगाज, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Wed, 14 Aug 2024 11:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 11:41 AM IST
सार

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत बुधवार को आगरा में तिरंगा रैली निकाली गई।  रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन किया गया।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam Begins With Tiranga Rally In agra
तिरंगा रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत तिरंगा वाहन रैली का आयोजन आज सुबह आठ बजे किया गया। एकलव्य स्टेडियम से वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहन शामिल हुए। वाहन रैली को लेकर शहर के युवाओं  में भारी जोश दिखा। बड़ी संख्या में शहर के हर वर्ग और संगठन के लोग सहभागिता करने पहुंचे। 
विज्ञापन




रैली के लिए सभी वाहन चालक एकलव्य स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए। सुबह 8 बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली प्रतापपुरा, एमजी रोड, साईं का तकिया, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, राजा मंडी, सेंट जोंस चौराहा, हरीपर्वत से सूर सदन तिराहे से कॉसमाल माल पहुंचीं, यहां सांस्कृतिक आयोजनों के साथ इस रैली का समापन हुआ।  रैली के दौरान ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन किया गया। बाइक रैली में सभी दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर पहुंचे। बिना हेलमेट रैली में चलने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन


आगरा विकास मंच के सहयोग से 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों को सजाकर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान होगा। अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि हरीपर्वत, सेंट जोंस चौराहा, राजा मंडी और अन्य चौराहों पर सजाने का काम किया जा रहा है। इसी दिन रामलाल वृद्धाश्रम की ओर से वाहन रैली निकाली जाएगी। यह रैली सिकंदरा स्मारक से शुरू होकर आश्रम पर समाप्त होगी। 15 अगस्त को ही हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर के भूतल पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा (एमडी, डीएम, न्यूरोलॉजी) हैं। प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, आगरा फुटवियर मैन्यूफेक्चर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), तपन ग्रुप, एपी ज्वेलर्स, बालाजी प्रापर्टीज आर्केड, स्टोनमैन, सह प्रायोजक शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, मोशन एकेडमी, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, बलूनी क्लासेज, हिलमैन पब्लिक स्कूल, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, जीआई ग्लोबल पब्लिक स्कूल, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, एसकेएम कॉन्ट्रेक्टर एंड सर्विसेज, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, एम प्लेनेट डिजिटल वर्ल्ड, हाई स्टील, सर्वा डेंटल हॉ़स्पिटल, आगरा रॉयल इनफील्ड और गणपति ग्रुप हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed