{"_id":"5f639e838ebc3eae1a45f910","slug":"maa-tujhe-pranam-award-given-to-the-winners-of-online-competitions","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मां तुझे प्रणाम' के विजेताओं को किया पुरस्कृत, पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मां तुझे प्रणाम' के विजेताओं को किया पुरस्कृत, पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम: विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं को विजेताओं को सम्मानित किया गया है। पुरस्कार पाकर विजेता बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी को अमर उजाला कार्यालय में पुरस्कार दिए गए। कोरोना के कारण इस बार कार्यक्रम डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अलग-अलग प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रवष्टियां भेजी थीं। चित्रकला, लेखन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया था। अमर उजाला कार्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता कुशाग्र बंसल (कक्षा सात ), सृष्टि सिंह (कक्षा छह), फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के निशांत दीक्षित, समृद्धि ने अमर उजाला कार्यालय से पुरस्कार प्राप्त किए।
विज्ञापन
निशांत दीक्षित शहीद भगत सिंह की वेशभूषा में विजेता घोषित हुए थे। समृद्धि ने भारतीय बालिका की वेशभूषा में प्रवष्टि दी थी। चित्रकला प्रतियोगिता में विक्रांत राजपूत, ओशन सिंह, विवान गर्ग, नव्या राठौर, नैतिक यादव, एकाग्र, प्रियांशी अग्रवाल, पार्थ चुग, आकाशी गर्ग, दर्शना अग्रवाल, सृष्टि सिंह, कंगना अग्रवाल, कुशाग्र बंसल, अयान राघव, चाहत खनूजा, कनिका शर्मा, कार्तिक सिंह, सृष्टि अग्रवाल, युग त्रिखा, मिनी गोस्वामी, सिद्धार्थ तोमर, प्रियांशी चौहान, गुरसीन कौर, सात्विक गुप्ता, लिखावट प्रतियोगिता ( 17 से 22 वर्ष आयु वर्ग ) में पियूष शर्मा, नेहा वर्मा, ज्योति परमार , सिद्धि गुप्ता, अर्शिया पटेल विजेता रहीं।
विज्ञापन
23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विनय कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, मोनिका वर्मा, अनुज कुमार मित्त्तल और अंजना माहेश्वरी रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में यश प्रजापति , अयांश अग्रवाल, इशिता जोशी, सुयांश यादव, हिमांशु, प्रियंक चेतवानी, अराध्य सिंह, करनवीर सिंह, समृद्धि और निशांत दीक्षित विजेता रहे।