फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maa Gauri's Lala come to our house...

मां गौरी के लाला हमारे घर आ जाओ...

Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Maa Gauri's Lala come to our house...
अजीतगंज में देवी जागरण में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : MAINPURI
अजीतगंज। शनिवार की रात अजीतगंज में राधारमण मिश्र के आवास पर देवी जागरण का आयोजन हुआ। जागरण में माता के भजनों पर रातभर श्रोताओं ने झूमते हुए भक्ति रस का आनंद लिया। कलाकारों ने शंकर पार्वती, हनुमानजी, राधाकृष्ण और सुदामा की मनोहारी झांकियां प्रस्तुत की। जिन्हें देखकर दर्शक भक्ति में लीन होकर रातभर तालियां बजाते रहे। कलाकारों ने गणेशजी की वंदना आ जाओ आ जाओ मां गौरी के लाला हमारे घर आ जाओ प्रस्तुत की।
विज्ञापन

शनिवार रात राधारमण मिश्रा के आवास पर जेएमबी पार्टी के कलाकारों के द्वारा देवी जागरण किया गया। सर्वप्रथम आचार्य ने हवन पूजन कर माता की ज्योति जलाई। उसके बाद गायक कलाकार अनिल दीक्षित ने गुरुवंदना सारे तीर्थधाम आपके चरणों में, हे गुरुदेव प्रणाम आपके चरणों में गीत प्रस्तुत किया। कलाकारों ने लांगुरिया गाकर पंडाल में मौजूद सभी को नृत्य करने पर मजबूर किया। कलाकारों ने राधाकृष्ण व हनुमानजी की मनोहारी झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों में जोश भर दिया। शालिनी शर्मा ने मंदिर में रहते हो भगवान कभी बाहर भी आ जाया करो..।
विज्ञापन

इस अवसर पर राधा बल्लभ मिश्रा, राधारमण मिश्रा, रामचंद्र दुबे, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, पवन मिश्रा, अवध विहारी लाल, सुरेंद्र मिश्रा, अनिल मिश्रा, रोहित दुबे, सौरभ दुबे, अंकुर मिश्रा, वरुण मिश्रा, रौकी दुबे, डिंपी मिश्रा, उमेशचंद्र, धर्मेंद्र मिश्रा, बंटी मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed