फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy virus Symptoms of lumpy found in bull second suspected cow in agra

Lumpy Virus: बैल में मिले लंपी के लक्षण, मिला दूसरा संदिग्ध गोवंश, बॉर्डर किया गया सील

Sun, 04 Sep 2022 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 12:50 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लंपी वायरस की एंट्री हो गई है। हजारों की संख्या में दुधारू पशुओं पर इस संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। पशुपालन विभाग के पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं हैं। 2.82 लाख गोवंश के सापेक्ष 25 हजार वैक्सीन मिलीं।
 

विज्ञापन
Lumpy virus Symptoms of lumpy found in bull second suspected cow in agra
लंपी से ग्रसित गाय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

आगरा में खंदौली के खांडा गांव में शनिवार को एक बैल में लंपी वायरस के लक्षण मिले हैं। जांच के लिए सैंपल मथुरा भेजे गए हैं। यह जिले में दूसरा संदिग्ध गोवंश है। इससे पहले अछनेरा के कचौरा गांव में एक गाय लंपी संक्रमित मिली थी। इधर, लंपी से बचाव के इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। जिले में 2.82 लाख गोवंश के सापेक्ष 25 हजार वैक्सीन मिली हैं। 

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी विजयवीर चंद्रयाल ने बताया कि खांडा निवासी जितेंद्र त्यागी ने शनिवार सुबह फोन पर सूचित किया था। बैल में मामूली लक्षण हैं। जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। अब तक दो संदिग्ध गोवंश मिल चुके हैं। जांच रिपोर्ट नहीं आई है। संक्रमण की रोकथाम के लिए 32 टीमें बनाई हैं। जो बॉर्डर के क्षेत्रों में सक्रिय हैं। पहले बॉर्डर के इलाकों में वैक्सीन लगाई जा रही है। जहां संदिग्ध पशु मिले हैं उसके पांच किमी. दायरे को सील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 75 हजार वैक्सीन की डिमांड शासन को भेजी है। 20वीं पशु गणना के अनुसार जिले में 2.82 लाख गोवंश है। इनमें से 15 हजार वैक्सीन गोशालाओं व संदिग्ध क्षेत्रों में लगाई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

कमजोर व बुजुर्ग पशुओं के लिए खतरा

लंपी वायरस गोवंश में अधिक होता है। इसमें गोवंश की खाल में गांठे पड़ जाती है। यह चिकिनपॉक्स जैसा होता है। सीवीओ डॉ. विजयवीर के अनुसार इस वायरस से प्रभावित पशुओं में 15 दिन बाद लक्षण प्रकट होते हैं। 104 से 106 तक बुखार रहता है। कमजोर और बुजुर्ग पशुओं के लिए खतरा है। उनकी जान भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि भैंसों में इस बीमारी का फिलहाल कोई लक्षण नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर सील, पशुओं के प्रवेश पर रोक

जिला प्रशासन ने राजस्थान, मध्य प्रदेश से लगी आगरा की सीमाओं को सील कर दिया है। इसके अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, ग्वालियर व अन्य जिलों से भी पशुओं के प्रवेश पर रोक है। मेले व हाट भी प्रतिबंधित हैं। साथ ही गोशालाओं में निराश्रित पशुओं को लाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। डीएम प्रभु एन सिंह ने लंपी वायरस को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed