फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpy Skin Disease  Suspected sick cow found in  Kunjalpur Etah

Lumpy Virus: एटा के कुंजलपुर में मिली संदिग्ध बीमार गाय, कराया गया आइसोलेट

Mon, 22 Aug 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 10:26 AM IST
सार

कई जिलों में वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। गाय, भैंस इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह संक्रमण एक पशु से दूसरे में तेजी के साथ फैलता है। जिसके तहत यह काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है।

विज्ञापन
Lumpy Skin Disease  Suspected sick cow found in  Kunjalpur Etah
लंपी स्किन रोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में जलेसर क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में लंपी वायरस से संदिग्ध बीमार गाय मिली है। जिस पर पशुपालन विभाग की टीम ने अन्य पशुओं से अलग कर इसे आइसोलेट कराया है। साथ ही इलाज शुरू करा दिया गया है। वहीं आसपास के इलाके में सैनिटाइजेशन कराया गया है। उधर, लंपी स्किन डिसीज को लेकर जिले में तीनों तहसीलों पर एक-एक टीम का गठन कर दिया गया है। हालांकि अभी तक बीमार पशुओं को आइसोलेट करने के लिए विभाग के पास कोई निश्चित स्थान नहीं है। ऐसे में तैयारी है कि कोई बीमार पशु मिलता है तो संबंधित पशुपालक की जमीन पर ही उसे आइसोलेट किया जाएगा। 

विज्ञापन


कई जिलों में वायरस तेजी के साथ फैल रहा है। गाय, भैंस इसकी चपेट में आ रहे हैं। यह संक्रमण एक पशु से दूसरे में तेजी के साथ फैलता है। जिसके तहत यह काफी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुंजलपुर में पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। यहां का एक पशुपालक कुछ दिन पहले राजस्थान से गाय खरीदकर लाया था। अन्य पशुओं के साथ ही उसे रखा गया। इस बीच अचानक उसकी त्वचा पर कुछ अलग निशान दिखे। साथ ही उसकी तबीयत भी बिगड़ने लगी। इस पर पशुपालक ने पशुपालन विभाग में फोन कर जानकारी दी। टीम ने पहुंचकर देखा तो उन्हें गाय में लंपी वायरस की आशंका लगी। इस आधार पर उसे भवन के एक हिस्से में आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही इस पर भवन में दवा का स्प्रे कराकर सैनिटाइज कराया गया।

विज्ञापन

क्या है बीमारी

लंपी स्किन डिसीज पशुओं को होने वाली एक वायरल बीमारी है। यह मच्छर और मक्खी के जरिये एक से दूसरे पशु में फैलती है। पशु के शरीर पर छोटी-छोटी गठानें बन जाती हैं, जो गांठों में बदल जाती हैं। शरीर पर जख्म नजर आने लगते हैं। पशु खाना कम कर देता है। बीमारी की शुरूआत में दो से तीन दिन के लिए हल्का बुखार रहता है। लिंफ नोड में सूजन, पैरों में सूजन, दुग्ध उत्पादकता में कमी, गर्भपात, बांझपन और जानवर की मौत भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सीवीओ

सीवीओ डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि कुंजलपुर में एक गाय में लंपी वायरस के लक्षण महसूस किए गए हैं। उसे आइसोलेट कर इलाज कराया जा रहा है। केवल एक केस होने की वजह से सैंपल नहीं भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed