फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lumpi suspected in Kanji House suffering for treatment in agra

Agra News: लापरवाही नगर निगम की, लंपी संदिग्ध तड़प रहे गोवंश

Mon, 24 Oct 2022 11:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

कांजी हाउस में दम तोड़ रही गोवंश का वीडियो वायरल होने के बाद भी नगर निगम के अफसर नहीं जागे। ऐसे में संरक्षण के इंतजामों की पोल खुल गई है। हालांकि जिले में महज सात गाय की मौत लंपी से दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Lumpi suspected in Kanji House suffering for treatment in agra
लंपी वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा नगर निगम की लापरवाही से दीवानी स्थित कांजी हाउस में लंपी संदिग्ध गोवंश इलाज के लिए तड़प रहे हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। शाम तक निगम व पशुपालन विभाग का कोई चिकित्सक व कर्मी बीमार गोवंश के संरक्षण के लिए नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


जिले में 2.83 लाख गोवंश हैं। तीन हजार से अधिक लंपी वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इधर, शहर में 10 हजार से अधिक गोवंश शहर की गलियों से लेकर सड़कों तक छुट्टा घूम रहे हैं। इनका वैक्सीनेशन नहीं हो सका। नगर निगम के अस्थायी आश्रय स्थल कांजी हाउस में 40 गाय हैं। जिनमें आठ की हालत गंभीर है। शरीर पर गांठे पड़ गई हैं। खून निकल रहा है। इलाज नहीं मिलने से मरणासन्न स्थिति है। नगर निगम ने निराश्रित लंपी संदिग्ध गोवंश के लिए आइसोलेशन सेंटर नहीं बनाया है। बीमार गायों को भी स्वस्थ गायों के साथ नरायच व कान्हा गोशाला में रखा जा रहा है। संक्रमण फैलने का खतरा है। 
विज्ञापन


कांजी हाउस में दम तोड़ रही गोवंश का वीडियो वायरल होने के बाद भी नगर निगम के अफसर नहीं जागे। ऐसे में संरक्षण के इंतजामों की पोल खुल गई है। हालांकि जिले में महज सात गाय की मौत लंपी से दर्ज हुई है। 300 से अधिक का पशु चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजयवीर चंद्रयाल के अनुसार कांजी हाउस में बीमार गोवंश का इलाज कराया जाएगा। सोमवार सुबह टीम भेजी जाएगी। संदिग्ध गोवंश को आइसोलेशन में भर्ती कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed