{"_id":"66144a2fa75d40ec7a0ae4b4","slug":"lucknow-super-giants-liked-sandeep-again-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-113603-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लखनऊ सुपर जायंटस को भायी संदीप की फिरकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लखनऊ सुपर जायंटस को भायी संदीप की फिरकी
Tue, 09 Apr 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंटस को तीर्थनगरी के संदीप की फिरकी भा गई है। टीम ने इस प्रतिभाशाली ऑफ स्पिन गेंदबाज को अपने साथ जोड़ा है। बतौर नेट बॉलर संदीप टीम के बैटरों को नियमित अभ्यास करवा रहे हैं। ग्राम सलेमपुर बीवी निवासी गल्ला व्यापारी नाथूराम गुप्ता के पुत्र संदीप को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। शुरुआत गांव के मैदानों पर हुई। इसके बाद अवंतीबाई लोधी क्रिकेट अकादमी आगरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से वर्ष 2021 में अंडर-19 के अलावा वर्ष 2023 में रणजी ट्रॉफी टीम के संभावित 120 खिलाड़ियों का कैंप भी कर चुका है। उसने आईपीएल में धमाल मचा रहे मयंक यादव, मार्कस स्टोइनिस सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। संदीप चयन पर रविंद्र ब्रह्मचारी, पारस गुप्ता, भूपेश शर्मा, अतुल भारद्वाज, विक्की पसनावत, गोविंद उपाध्याय, यश महेरे आदि ने खुशी जताई है।
सुबह से शाम तक करता है कड़ी मेहनत:
ऑफ स्पिनर संदीप अपनी क्रिकेट प्रतिभा को चमकाने के लिए आगरा पहुंचा। यहां अवंतीबाई लोधी क्रिकेट स्टेडियम में करीब साल से नियमित अभ्यास कर रहा है। प्रशिक्षण के दौरान वह काफी मेहनत करता है। अकादमी के संचालक अनीस राजपूत बताते हैं कि संदीप कड़ी मेहनत करने वाला बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वह यहां रहकर सुबह से शाम तक मैदान में अभ्यास करता है। उसका पूरा ध्यान अपनी गेंदबाजी पर ही रहता है। उन्होंने बताया कि टीम प्रबंधन उसकी गेंदबाजी से काफी प्रभावित है।