{"_id":"5c4d8157bdec2253344375d5","slug":"lucknow-s-girl-dies-in-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 'काल' बनी बिल्ली, हादसे में युवती की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 'काल' बनी बिल्ली, हादसे में युवती की मौत, तीन घायल
Sun, 27 Jan 2019 03:30 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 27 Jan 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर मृत युवती
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शनिवार की रात लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया। एक्सप्रेसवे पर अचानक बिल्ली आ जाने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कार सवार सभी लोग लखनऊ के रहने वाले हैं। वीकेंड पर ताजमहल देखने के लिए आ रहे थे। यह भी लोग आगरा पहुंच पाते, उससे पहले उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

Trending Videos
युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटा खा गई। कार में चीख पुकार मच गई। राहगीर घायलों की मदद के लिए दौड़े। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने कार सवारों को बाहर निकाला।
घायलों को आगरा अस्पताल में भेज दिया गया, जहां चिकित्सकों ने मीनाक्षी गौतम नाम की युवती मृत घोषित कर दिया। मीनाक्षी पुत्री रामप्रकाश निवासी पुराना हैदराबाद, लखनऊ की रहने वाली थी।
वहीं कार में सवार ईशान खान पुत्र शकील खान और राहुल श्रीवास्तव पुत्र कमलेश निवासी सेक्टर जेईबी 738 अलीगंज, लखनऊ, प्रिया अरोड़ा पत्नी गुरुचरण निवासी इंद्रा नगर बी ब्लॉक 1798 बटे 05 काजीपुर लखनऊ घायल हो गए।