{"_id":"631787460050462a984d9073","slug":"lpg-gas-tanker-going-from-jaipur-to-farrukhabad-overturned-on-araon-highway-tundla-news-agr5459130124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहा एलपीजी गैस टैंकर अरांव हाईवे पर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहा एलपीजी गैस टैंकर अरांव हाईवे पर पलटा
विज्ञापन
सिरसागंज(फिरोजाबाद)। सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार को जयपुर से फर्रुखाबाद के लिए जा रहा एलपीजी गैस टैंकर (कैप्सूल) कस्बा अरांव में बाईपास पर प्रवेश करते वक्त एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। कैप्सूल में गैस के रिसाव से मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक मार्ग में जाम लगा रहा।
शिकोहाबाद अरांव मार्ग पर मंगलवार की दोपहर जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे एलजीपी गैस टैंकर का चालक सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कट मारा। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टैंकर चालक जफर उल्लाह का नियंत्रण कैप्सूल से हट गया और कैप्सूल अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें से एलपीजी गैस का रिसाव शुरू हो गया। वहीं गैस रिसाव से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी अरांव पुलिस टीम के मौके पर आ गए साथ ही फायर बिग्रेडकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही क्षेत्राधिकारी सिरसागंज देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना गैस प्लांट इटावा की सेफ्टी टीम को दी गई।
मौके पर सेफ्टी टीम इंचार्ज संजय मीणा, इटावा गैस प्लांट प्रबंधक एसएस भदौरिया, सेफ्टी टीम के सदस्य मुकेश, प्रदीप, राकेश, कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए तथा काफी मशक्कत के बाद गैस टैंकर में हो रहे गैस के रिसाव को बंद किया। क्रेन के माध्यम से कैप्सूल को सीधा किया गया। गैस टैंकर पलटने से चालक जफर उल्लाह भी चोटिल हो गया। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार अरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया।