{"_id":"60dde92f8ebc3ed78077f500","slug":"lpg-cylinder-price-hiked-from-july-1","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंगाई: घरेलू सिलिंडर पर बढ़े दाम, 25.50 रुपये हुआ महंगा, आगरा में अब इतने रुपये होंगे चुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई: घरेलू सिलिंडर पर बढ़े दाम, 25.50 रुपये हुआ महंगा, आगरा में अब इतने रुपये होंगे चुकाने
Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:08 AM IST
सार
तीन महीने बाद गैस सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। वहीं इस साल पहली बार एक साथ तीनों प्रारूपों का सिलिंडर महंगा हुआ है।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर
विस्तार
पेट्रोल-डीजल के बाद एलपीजी सिलिंडर के दाम भी बढ़ गए। घरेलू सिलिंडर पर 25.50 रुपये, व्यावसायिक सिलिंडर पर 84 और पांच किलो के सिलिंडर पर नौ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। इस साल पहली बार एक साथ तीनों तरह के सिलिंडर पर दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि तीन महीने बाद सिलिंडर के दाम बढ़े हैं। अप्रैल-मई और जून में सिलिंडर की कीमत स्थिर रही थी। अब 14.2 किलो के सिलिंडर 847.50 रुपये हो गया है, पहले 822 रुपये थी। 19 किलो का सिलिंडर 1511 रुपये से 1595 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
पांच किलो का सिलिंडर अब 313 रुपये हो गया, पहले इसकी कीमत 304 रुपये हो गई है। आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि नई दर एक जुलाई की सुबह से शुरू हो गई है। सब्सिडी के तौर पर 12.29 रुपये खाते में आ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दाम बढ़ने पर यह बोली महिलाएं
नगला नाथू की गुड़िया शर्मा ने कहा कि सिलिंडर के दाम कम थे तो गैस पर ही खाना बनाती थी, लेकिन अब लगातार दाम बढ़ने पर फिर से चूल्हे का प्रयोग करना पड़ रहा है। शहीद नगर की आरती पाराशर ने कहा कि सामान्य परिवार में सिलिंडर की बढ़ती कीमत से परिवार को बजट भी गड़बड़ा गया है। गैस के दाम कम करने चाहिए, जिससे राहत मिले।
ऐसे बढ़े हर महीने सिलिंडर के दाम
महीना कीमत
जनवरी - - 707
एक फरवरी- - 707
चार फरवरी - 732
15 फरवरी - 782
25 फरवरी - 807
मार्च - 832
अप्रैल - 822
मई - 822
जून - 822
जुलाई- - 847.50
नगला नाथू की गुड़िया शर्मा ने कहा कि सिलिंडर के दाम कम थे तो गैस पर ही खाना बनाती थी, लेकिन अब लगातार दाम बढ़ने पर फिर से चूल्हे का प्रयोग करना पड़ रहा है। शहीद नगर की आरती पाराशर ने कहा कि सामान्य परिवार में सिलिंडर की बढ़ती कीमत से परिवार को बजट भी गड़बड़ा गया है। गैस के दाम कम करने चाहिए, जिससे राहत मिले।
ऐसे बढ़े हर महीने सिलिंडर के दाम
महीना कीमत
जनवरी - - 707
एक फरवरी- - 707
चार फरवरी - 732
15 फरवरी - 782
25 फरवरी - 807
मार्च - 832
अप्रैल - 822
मई - 822
जून - 822
जुलाई- - 847.50