फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   low, jal bharav

गोला बाजार: विकास की बात तो छोड़िए, यहां पानी को तरस रहे लोग

Fri, 22 Nov 2019 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
low, jal bharav
22एमएनपी-07-वार्ड नंबर तीन गोला बाजार में कच्ची गली - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के वार्ड नंबर तीन गोला बाजार के लोग 12 साल से मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां विकास का पहिया नहीं घूम रहा।
विज्ञापन

वार्ड में सबसे बड़ी समस्या पेयजल की है। लगभग 19 हजार की आबादी वाले इस वार्ड में 150 हैंडपंप हैं, जिनमें से करीब 50 खराब पड़े हैं। क्षेत्र में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह जलभराव हो रहा है। लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का डर सता रहा है। 15 स्थानों पर जलभराव की समस्या ज्यादा है। क्षेत्रीय निवासी सभासद से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। वार्ड में चहुंओर कूडे़ के ढ़ेर लगे हुए हैं। वार्ड वर्ष 2007 में नगर पालिका में शामिल हुआ था। इसके बाद भी लोगों को अब तक पानी, सफाई जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

ये मोहल्ले हैं शामिल
-गोला बाजार
-आजाद नगर आंशिक
-कलक्ट्रेट के पास स्थित नई बस्ती
लोगों से बातचीत
समस्या पर नहीं दे रहे ध्यान
मोहल्ले में पेयजल संकट है। इससे निजात दिलाने की ओर नगर पालिका को ध्यान नहीं है। नगर पालिका को वार्ड के लोगों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
ज्ञान प्रकाश
बीमारी फैलने की संभावना
वार्ड में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। इस तरफ नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इससे यहां बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई हैं। नगर पालिका को गंदगी से निजात दिलानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार
पानी निकासी की हो व्यवस्था
मोहल्ले में कई जगह जलभराव है। इसके लिए पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। नगर पालिका प्रशासन को पानी की निकासी की व्यवस्था करानी चाहिए।
अशोक कुमार
सड़क निर्माण कराया जाए
वार्ड को नगर पालिका में शामिल हुए 12 साल बीत गईं, लेकिन अभी तक गई सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं। नगर पालिका को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।

गंगाराम
वर्जन
प्रशासन से की शिकायत
वार्ड में पेयजल और गंदगी की समस्या है। इसके संबंध में कई बार नगर पालिका प्रशासन से लिखित में शिकायत की गई, लेकिन इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
ब्रजेश कुमार, सभासद
प्रस्ताव हो रहा तैयार
वार्ड में काम कराए जा रहे हैं। जो काम जरूरी हैं उनके प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। पेयजल समस्या से शीघ्र निजात दिलाई जाएगी।
लालचंद्र भारतीय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed