फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Low flood alert in the district, spate in the Ganges

Agra News: जिले में लो फ्लड का अलर्ट, गंगा में उफान

Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Low flood alert in the district, spate in the Ganges
कासगंज। मंगलवार को हरिद्वार और बिजनौर बैराज से गंगा में पानी छोड़े जाने के बाद जिले में लो फ्लड का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुधवार को नरोरा से और ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होगी। मंगलवार को भी जल स्तर में दस सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। सिंचाई विभाग, बढ़ते जलस्तर की निगरानी कर रहा है। तटीय इलाकों में रहने वालों को सचेत कर दिया गया है। सिंचाई विभाग की माने तो इसी तरह से पानी छोड़ा जाता रहा तो आस-पास रहने वालों के लिए समस्या हो सकती है।
विज्ञापन



पहाड़ों पर बारिश के कारण हरिद्वार के भीम गोंडा बैराज पर पानी का दवाब बढ़ गया है। यहां से दबाव कम करने के लिए पानी छोड़ा गया तो बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। बिजनौर से मंगलवार सुबह 8 बजे एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर नरौरा बैराज से भी पिछले 24 घंटे में करीब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। पिछले 24 घंटे में गंगा के जल स्तर में 10 सेंटीमीटर वृद्धि हो चुकी है। इसी तरह पानी आता रहा तो बुधवार तक गंगा लो फ्लड के स्तर तक पहुंच जाएगी। इधर सिंचाई विभाग के अलर्ट के बाद से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों में बचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन


दतलाना के हरिओम मिश्रा का कहना है कि अभी पानी बांध के पास तक नहीं पहुंचा है लेकिन पानी बढ़ा तो दिक्कतें होंगी। वहीं उढ़ेर के शंकर पाल ने बताया कि पानी लगातार बढ़ने से लोग घबराए हुए हैं।। जलस्तर में वृद्धि से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान में दिक्कतें हो रही हैं। मेला चलने के कारण कांवडि़ए भी जल भरने पहुंच रहे हैं। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए घाटों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज होते ही बनेंगे लो फ्लड के हालात
कासगंज। गंगा में 30,000 क्यूसेक पानी के डिस्चार्ज तक नो फ्लड माना जाता है। 30000 से एक लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज को साधारण फ्लड की श्रेणी में रखा गया है। एक लाख क्यूसेक से अधिक डिस्चार्ज होते ही लो फ्लड की स्थिति बन जाती है। चूंकि बिजनौर से एक लाख क्यूसेक का डिस्चार्ज है। ऐसे में नरौरा से पानी का डिस्चार्ज एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर जिले में लो फ्लड की स्थिति बनेगी।



बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित
कासगंज। सिंचाई खंड के पीएलजीसी कॉलोनी स्थित कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित कर दिया जाएगा। जिसका दूरभाष नंबर 8868016669 है। प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा, सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई जिनका मोबाइल नंबर 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिनका अवर अभियंता उपखंड सिंचाई मोबाइल नंबर 6396979107 बनाए गए हैं।



बैराजों से डिस्चार्ज
- हरिद्वार- 84583 क्यूसेक
- बिजनौर- 100675 क्यूसेक
- नरौरा- 46458 क्यूसेक
- कछला पुल- 163.10 मीटर के निशान पर




- जिले में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जा चुकी है। नियंत्रण कक्ष पूरी तरह से सक्रिय है। समस्या होने पर तत्काल ही राहत कार्य शुरू किए जा सकेंगे।- हर्षिता माथुर, डीएम।

- पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से गंगा में पानी बढ़ गया है। जिले में आज गंगा का पानी लो फ्लड स्तर तक आ सकता है। अलर्ट जारी कर दिया गया है। सिंचाई विभाग के अभियंता ने बांधों का निरीक्षण भी किया है। फिलहाल किसी तरह का कोई खतरा नहीं है- संजय शर्मा, प्रभारी, बाढ़ कंट्रोल रूम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed