फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lover Will Get Marriage after girlfriend police complaint in agra

आगरा: शादी से पहले शारीरिक शोषण, फिर मुकरा शादी से, खाकी की पहल पर बन गई बात

Sat, 14 May 2022 11:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 May 2022 11:07 AM IST
सार

दिल्ली की युवती वर्ष 2020 में एक शादी में आगरा आई थी। वहीं उसकी मुलाकात युवक से हुई और ये रिश्ता प्रेम संबंधों में बदल गया। पीड़िता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी कि प्रेमी शादी से मुकर गया है।
 

विज्ञापन
lover Will Get Marriage after girlfriend police complaint in agra
शादी - फोटो : Social Media

विस्तार

आगरा में दिल्ली की युवती की शादी उसके प्रेमी से ही होगी। न्यू आगरा पुलिस की पहल के बाद युवक के परिवार वाले राजी हो गए। पहले युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवक के घरवालों से बात की। युवक भी युवती को प्यार करता था। इस पर बात बन गई। अब जल्द ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष न्यू आगरा अरविंद निर्वाल ने बताया कि मामले में मुकदमा लिखा जाता तो रिश्ते की बात नहीं बन पाती। युवती अकेले रह रही थी। पहले पति की मौत हो चुकी है। इस पर युवक के घरवालों से बात की गई। युवक शादी के लिए तैयार था। उसने बताया कि घरवाले तैयार नहीं हो रहे हैं। इस पर घरवालों से पुलिस ने बात की। उन्होंने कहा कि बेटे ने कभी अपने प्रेम संबंधों की जानकारी नहीं दी थी। अगर, वो युवती से प्यार करता है तो उन्हें रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। इस पर युवक और युवती शादी के लिए तैयार हो गए। जल्द ही वो कोर्ट मैरिज करेंगे। इसके बाद वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। युवती भी युवक के घर पर रहने लगी है।

विज्ञापन

यह था मामला

दिल्ली की युवती ने एसएसपी ऑफिस में शिकायत की थी। कहा था कि वह बीएड पास है। वर्ष 2020 में एक शादी में आगरा आई थी। वहीं उसकी मुलाकात नगला पदी के युवक से हुई थी। उसने मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद कॉल करने लगा, जबकि वह पहले से शादीशुदा थी। पति से अलग रह रही थी। उसने अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। नवंबर 2021 में आगरा बुलाया। उसे अपने दोस्त के घर ले गया, जहां पर शारीरिक शोषण किया। विरोध पर शादी करने का वादा किया। फरवरी में मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद किराये के मकान में साथ रहने लगा। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। 13 दिन पहले शादी से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed