फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lover viral objectionable video of girlfriend on social media

Mathura: प्रेमिका की दूसरे युवक से शादी होने पर प्रेमी ने लिया सोशल मीडिया का सहारा, वायरल होते ही उड़े युवती के होश  

Tue, 31 May 2022 12:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 May 2022 12:12 PM IST
सार

जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका की शादी किसी दूसरे युवक से तय होने पर सोशल मीडिया को हथियार तो बनाया, लेकिन ये चाल उस पर ही उल्टी पड़ गई। युवती के घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी सहित सात  मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 

विज्ञापन
Lover viral objectionable video of girlfriend on social media
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में प्रेमिका की दूसरे युवक से शादी होने पर प्रेमी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती राजस्थान के नीमराना स्थित जापानी कंपनी में नौकरी करती थी, खैरथल का युवक भी उसी कंपनी में नौकरी करता था। उसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने युवती के बीयर पीते एवं छेड़छाड़ के वीडियो बना लिए। अप्रैल में युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। इससे नाराज प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के पिता ने एक नामजद सहित सात मोबाइल नंबर धारकों के खिलाफ गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

साथ में की थी नौकरी 

थाना क्षेत्र के एक गांव की दो सगी बहन राजस्थान के नीमराना में एक जापानी कंपनी में 5 वर्ष से नौकरी कर रही थीं। ओमप्रकाश निवासी नगला डूंगरपुर तहसील खैरथल जिला अलवर भी उसी कंपनी में काम करता था। इसी दौरान एक युवती की उससे नजदीकियां बढ़ गईं। एक कमरे में बैठकर युवती के बीयर पीते एवं छेड़छाड़ करते वीडियो बना लिए। 15 अप्रैल को परिजनों ने युवतियों की शादी कर दी। इससे व्यथित ओमप्रकाश ने युवती के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। युवती के गांव के कुछ युवकों के पास भी वीडियो डाल दिए।

विज्ञापन

मुझे और परिवार को कुछ हुआ तो कर लूंगा आत्महत्या

आरोपी युवक ने फेसबुक आईडी पर अपने साथ युवती के फोटो शेयर करते हुए लिखा है, उसका अफेयर पांच वर्ष तक रहा। मैंने इससे शादी करनी चाही थी। युवती उसे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देती है, जबकि रिलेशनशिप मर्जी से थी। अब मुझे और मेरे परिवार को कुछ होता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

सीओ गोवर्धन गौरव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की दोनों बहनें राजस्थान में नौकरी करती थीं। वहां किसी युवक से एक युवती की नजदीकियां बढ़ गईं। युवक ने उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed