{"_id":"657458e5ead24581330b4017","slug":"lover-sacrificed-his-life-due-to-two-years-of-passionate-love-entire-family-devastated-2023-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिरी मुलाकात की रात: प्रेमिका से मिलकर आया घर, चारपाई पर लेट गया...फिर न उठा; जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी मुलाकात की रात: प्रेमिका से मिलकर आया घर, चारपाई पर लेट गया...फिर न उठा; जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी खुशियां
Sat, 09 Dec 2023 05:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:39 PM IST
सार
दो साल के जुनूनी इश्क में युवक ने जान तो दे दी, लेकिन उसका पूरा परिवार टूट गया है। बेटे द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के बाद पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। गांव की जिस युवती से प्यार हुआ उससे विवाह के लिए बीच में रिश्तों की दीवार आ गई।
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना बागवाला क्षेत्र में शुक्रवार की रात युवक ने प्यार में असफल रहने और प्रेमिका को नहीं पाने से आहत होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चलने की बात सामने आई है, पिता ने पुलिस को भी युवती से प्यार करने की बात को लेकर आत्महत्या करना लिखकर दिया है।
विज्ञापन
गांव मानिकपुर निवासी अमर सिंह के पुत्र रवेंद्र सिंह (19) ने खुदकुशी की है। पिता का कहना है कि बेटा एक रिश्तेदार युवती से प्यार करता था। लेकिन उसके परिजन को रिश्ता मंजूर नहीं था, इसकी वजह से करीब चार माह पहले दोनों घर से चले गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि बेटे को युवती से दूर करने का प्रयास किया और उसे गुरुग्राम नौकरी करने के लिए भेज दिया गया। वहां से दो दिन पहले ही आया था, लेकिन दोनों का प्यार कम नहीं हुआ और शुक्रवार की देर शाम बेटा मिलने पहुंच गया। यहां पर युवती के परिजन ने उसे देख लिया और धमकियां देकर भगा दिया। इस बात से बेटा काफी आहत था, हालांकि यह बात बाद में पता चल सकी कि युवती से मिलने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने बताया कि शाम को जहर खाने के बाद सीधा आया और चारपाई पर लेट गया। किसी को कुछ बताया नहीं, जब उल्टियां होने लगी और तबियत खराब हुई तब जानकारी होने पर मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां मृत घोषित कर दिया।
बहन ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक की बहन गौरी का आरोप है कि भाई की हत्या जहर देकर की गई है। युवती के परिजन रिश्ता नहीं चाहते थे, जबकि भाई युवती से प्यार करता था। बताया कि लड़की पढ़ी लिखी है, जबकि भाई कम पढ़ा लिखा था, इस वजह से रिश्ता मंजूर नहीं था। हालांकि रिश्तेदार होने के नाते शादी हो सकती थी, इसके लिए प्रयास भी किया गया।

ये बोले थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष संजय सिंह राघव ने बताया कि युवक के पिता ने एक युवती से प्रेम करने को लेकर जहर खाकर आत्महत्या करने की बात लिखित में दी है। युवक ने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। हत्या जैसा कोई मामला प्रतीत नहीं हो रहा है।