{"_id":"639d8fa81e619161a54ad920","slug":"lover-kidnapped-five-year-child-to-revenge-his-girlfreind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रेमिका को दोस्त से हुआ प्यार, सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने पांच साल के बच्चे को बनाया मोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रेमिका को दोस्त से हुआ प्यार, सबक सिखाने के लिए प्रेमी ने पांच साल के बच्चे को बनाया मोहरा
Sat, 17 Dec 2022 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 17 Dec 2022 03:15 PM IST
सार
पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र की मुरारी से दोस्ती है। पुलिस की पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि मुरारी ने उसकी प्रेमिका को अपने जाल में फंसाया था। प्रेमिका ने बेवफाई की। उससे अलग हो गई।
विज्ञापन
up police demo, police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में प्रेमिका की बेवफाई पर युवक ने दोस्त के भतीजे का अपहरण कर लिया। उसे शक था कि दोस्त की वजह से प्रेमिका उससे दूर हुई। बृहस्पतिवार शाम को दोस्त घर पहुंचा। उसके पांच साल के भतीजे को टॉफी खिलाने के बहाने साथ में ले गया। इरादा बच्चे की हत्या करने का था। सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। 12 घंटे में बच्चे को बरामद कर आरोपी भूपेंद्र नागर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी मुरारी शर्मा मजदूरी करते हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को 7 बजे पुलिस को अपने भतीजे पुनीत के अपहरण की सूचना दी। कहा कि उनका दोस्त नगला देवजीत निवासी भूपेंद्र नागर भतीजे को टॉफी खिलाने के बहाने घर से ले गया था। तब से उसका कोई पता नहीं है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू कर दी। मथुरा के आजमपुर से पुनीत को बरामद कर लिया गया। आरोपी भूपेंद्र भी पकड़ा गया। पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र की मुरारी से दोस्ती है। पुलिस की पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि मुरारी ने उसकी प्रेमिका को अपने जाल में फंसाया था। प्रेमिका ने बेवफाई की। उससे अलग हो गई। इसलिए उसने मुरारी को सबक सिखाने के लिए बच्चे का अपहरण किया। बृहस्पतिवार को मुरारी काम पर गया था। घर में पुनीत दादी राजवीरी के पास खेल रहा था। उसे टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। उसकी हत्या करना चाहता था। पुलिस ने बताया कि 5 साल के पुनीत की मां की मौत हो गई थी। पिता करन ने दूसरी शादी कर ली। इस कारण पुनीत अपनी दादी राजवीरी के साथ रहता है।
विज्ञापन
रिश्तेदारों को उठाया तो मिला सुराग
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बच्चे की बरामदगी के लिए 4 टीम गठित की थीं। एक टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। दूसरी ने भूपेंद्र के भाई, भाभी, प्रेमिका सहित दोस्तों के बारे में जानकारी की। 2 टीम अलग से तलाश में लगीं। पुलिस ने भूपेंद्र के परिवार के 6 लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। पता चला कि उसका भाई मनोज मथुरा में है। भूपेंद्र के मथुरा में होने का सुराग मिला। भूपेंद्र बच्चे को रामबाग से एक वाहन में मथुरा ले गया था। काम दिलाने वाले ठेकेदार के पास गया था। उनसे कुछ रुपये मांगे थे। पुलिस पहुंची और उसे पकड़ लिया। बच्चा भी उनके साथ था। दोनों एक कमरे में मिले।
विज्ञापन