{"_id":"62934c3ecea2fe0dc4561c7b","slug":"lover-half-head-hair-cut-came-to-meet-his-girlfriend-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार के चक्कर बुरा फंसा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर किया ऐसा हाल, शर्म से हो गया पानी-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के चक्कर बुरा फंसा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर किया ऐसा हाल, शर्म से हो गया पानी-पानी
Sun, 29 May 2022 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 May 2022 04:04 PM IST
सार
प्यार के चक्कर में एक युवक ऐसा फंसा कि उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों की पकड़ में आने के बाद उसने खूब हाथ जोड़े, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। ग्रामीणों ने उसे बुरी तरह पीटा और आधा सिर मुंडवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
प्रेमी का आधा सिर मुंडवाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जलेसर क्षेत्र के एक गांव में युवक को पकड़कर उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया। घटना की जानकारी के बाद गांव में पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों ने आरोपी को पुलिस से सुपुर्द कर दिया।
आरोपी युवक पड़ोसी गांव का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की उस गांव में प्रेमिका रहती है। रविवार को वह प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, जहां ग्रामीणों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। आरोपी युवक के साथ मारपीट की गई और बाद में उसके सिर को आधा मुंडवा दिया गया।
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को थाने ले आई और रात में उसे हवालात में रखा गया, लेकिन लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर देने नहीं आया। जिस पर रविवार को पुलिस ने शांतिभंग के तहत उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि 100 नंबर पर गांव वालों ने एक शिकायत की थी। जिसके आधार पर युवक को थाने लाया गया। कोई तहरीर न मिलने पर धारा 151 में उसका चालान किया गया है।