फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lover half head hair cut came to meet his girlfriend in etah

प्यार के चक्कर बुरा फंसा: प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर किया ऐसा हाल, शर्म से हो गया पानी-पानी

Sun, 29 May 2022 04:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 May 2022 04:04 PM IST
सार

प्यार के चक्कर में एक युवक ऐसा फंसा कि उसके होश उड़ गए। ग्रामीणों की पकड़ में आने के बाद उसने खूब हाथ जोड़े, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। ग्रामीणों ने उसे बुरी तरह पीटा और आधा सिर मुंडवाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

 

विज्ञापन
Lover half head hair cut came to meet his girlfriend in etah
प्रेमी का आधा सिर मुंडवाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जलेसर क्षेत्र के एक गांव में युवक को पकड़कर उसका आधा सिर मुंडवा दिया गया। घटना की जानकारी के बाद गांव में पुलिस पहुंच गई। गांव के लोगों ने आरोपी को पुलिस से सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


आरोपी युवक पड़ोसी गांव का ही रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार युवक की उस गांव में प्रेमिका रहती है। रविवार को वह प्रेमिका से मिलने के लिए गया था, जहां ग्रामीणों ने शक होने पर उसे पकड़ लिया। आरोपी  युवक के साथ मारपीट की गई और बाद में उसके सिर को आधा मुंडवा दिया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को थाने ले आई और रात में उसे हवालात में रखा गया, लेकिन लड़की पक्ष की ओर से कोई तहरीर देने नहीं आया। जिस पर रविवार को पुलिस ने शांतिभंग के तहत उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि 100 नंबर पर गांव वालों ने एक शिकायत की थी। जिसके आधार पर युवक को थाने लाया गया। कोई तहरीर न मिलने पर धारा 151 में उसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed