{"_id":"6222caa4dfda383bf03bcddb","slug":"lover-cheated-before-marriage-fir-registered-in-lohamandi-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा: सात फेरों से पहले प्रेमी का इंतजार करती रही प्रेमिका, लेकिन हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंच गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा: सात फेरों से पहले प्रेमी का इंतजार करती रही प्रेमिका, लेकिन हुआ कुछ ऐसा थाने पहुंच गई युवती
Sat, 05 Mar 2022 09:31 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 05 Mar 2022 09:31 AM IST
सार
आगरा में एक प्रेमी ने प्रेमिका को प्यार में बड़ा धोखा दिया। प्यार की ये कहानी शादी के सात फेरों तक पहुंच चुकी थी, लेकिन प्रेमिका इंतजार करती रही, वो फेरे लेने नहीं आया। अब पीड़िता ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को प्यार में धोखा मिला। एक युवक ने शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो शादी के लिए राजी हो गया। शादी की तारीख तय कर ली। प्रेमिका इंतजार करती रही, लेकिन वो फेरे लेने नहीं आया। अब पीड़िता ने थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग होम में नौकरी करती है युवती
पीड़ित युवती मूलरूप से इटावा की रहने वाली है। लोहामंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करती है। उसने आरोप लगाया कि चार साल पहले सत्यम गुप्ता नामक युवक से मुलाकात हुई थी। वह फिरोजाबाद के कोटला का रहने वाला है। वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है। दोनों में दोस्ती के बाद प्यार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत के बाद शादी के लिए हुआ था तैयार
पीड़ित युवती ने बताया कि उसने शादी का वादा किया। उसका शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की कहने पर टालमटोल कर देता। शादी की कहने पर इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने तीन महीने पहले थाना लोहामंडी में शिकायत की। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वह शादी के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद युवती ने शिकायत वापस ले ली। एक दिन शादी की तारीख तय हो गई।
विज्ञापन