{"_id":"5c3d93c9bdec22738a473346","slug":"love-story-of-girl-who-got-married-her-boyfriend-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"परिवार से बगावत कर प्रेमी का पकड़ा हाथ, शादी रचाकर थाने पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार से बगावत कर प्रेमी का पकड़ा हाथ, शादी रचाकर थाने पहुंची युवती
Tue, 15 Jan 2019 01:33 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बत की नगरी आगरा में एक युवती ने अपने प्यार के लिए परिवार से बगावत कर ली। इसके बाद घर से दूर जाकर प्रेमी से शादी रचा ली। सोमवार को वो अपने प्रेमी के साथ थाने पहुंच गई। पुलिस अब युवती के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन
रकाबगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती के प्रेम संबंध पड़ोसी युवक से थे। युवक-युवती अलग अलग समुदाय से हैं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती के परिजन इसके खिलाफ थे। दो जनवरी को युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज करा दिया। उसकी तलाश में लगे हुए थे। युवती के बरामद नहीं होने पर परिजनों ने फोर्ट चौकी पर हंगामा भी किया। इसकी भनक युवती को लग गई। सोमवार को वो थाने आई।
विज्ञापन
गैर समुदाय से रचाई शादी
युवती का कहना था कि उसने युवक से शादी रचा ली है। अब वो पति के साथ ही रहेगी। वो बालिग है। उसके आने की जानकारी पर घरवाले भी आ गए। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वो नहीं मानी।
थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं परिजन युवती का मनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वो अपने प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि वो अपने पति के साथ ही रहेगी।
थाना प्रभारी का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं परिजन युवती का मनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वो अपने प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि वो अपने पति के साथ ही रहेगी।