{"_id":"5e69fa1f8ebc3ea7ff4f1228","slug":"love-marriage-with-lover-return-in-villege-people-beaten-couple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः प्रेम विवाह के बाद होली मनाने घर लौटे प्रेमी युगल पर टूटा ग्रामीणों का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः प्रेम विवाह के बाद होली मनाने घर लौटे प्रेमी युगल पर टूटा ग्रामीणों का कहर
Thu, 12 Mar 2020 02:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 12 Mar 2020 02:31 PM IST
सार
युवती ने आठ माह पूर्व भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था।
विज्ञापन
beat demo pic
विस्तार
आगरा जनपद के बरहन क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आठ माह पूर्व भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। होली पर गांव आने पर ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट की। पीड़िता ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाना बरहन क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही युवक के साथ घर से भागकर आठ माह पूर्व शादी कर ली थी। होली पर दोनों घर आ गए। इसकी जानकारी होते ही गांववाले जुट गए। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के साथ ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की।
दोबारा गांव आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर खजान सिंह, मुनीश, किताब सिंह, मुन्नालाल, लाखन सिंह, प्रेमपाल, राकेश आदि 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बरहन महेश सिंह का कहना है युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दो जा रही है।

Trending Videos
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में पथराव
नगला पचौरी गांव में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश में मंगलवार को कहासुनी के दौरान मारपीट और पथराव हो गया। इससे गांव में हड़कंप मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर थाना बरहन पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। साथ ही दोनों पक्षों को थाने ले आई।
थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में पथराव हुआ था। इसमें दोनों पक्ष के 6 लोगों का चालान किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।