{"_id":"5f2843c58ebc3e9faa1e81ef","slug":"love-couple-commited-suicide-girl-s-photo-found-from-youngman-pocket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में प्रेमी युगल ने विषाक्त खाकर दी जान, युवक की जेब से मिली किशोरी की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में प्रेमी युगल ने विषाक्त खाकर दी जान, युवक की जेब से मिली किशोरी की तस्वीर
Tue, 04 Aug 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:08 AM IST
सार
युवक की जेब से लड़की का फोटो मिला
विज्ञापन
प्रेमी युगल की मौत के बाद एकत्रित हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र में प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
बताया गया है कि नगला पचिया निवासी दीपक शर्मा (27) पुत्र सिपाही राम रेहड़ी चलाता था। लोगों की मानें तो उसका पड़ोस की ही एक किशोरी के साथ प्रेम संबंध था।
ये भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2020: कोविड अस्पताल में मनाया रक्षाबंधन, जूनियर डॉक्टर ने साथियों को बांधी राखी
विज्ञापन
दीपक ने सोमवार की शाम साढ़े सात बजे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। उसकी हालत देखकर परिजन घबरा गए और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले आए।
उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली किशोरी ने भी अपने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

उस समय घर पर उसकी बड़ी बहन थी जो खाना बना रही थी। किशोरी की तबीयत खराब होते ही वह घबरा गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी के परिजन भी शव घर ले आए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात साढ़े आठ बजे पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। किशोरी के परिजन प्रेम प्रसंग से इनकार कर रहे हैं।
युवक की जेब से लड़की का फोटो मिला
युवक की जेब से किशोरी का फोटो निकला है। जिसे देखकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। उनके घरों पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक युवक और किशोरी की मौत हो गई है। दोनों ने आत्महत्या की है। युवक की जेब से किशोरी का फोटो बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।