फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loud speekers allowed in religious places, but in low volume

धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग तेज आवाज में न हो, आवाज परिसर में रहे

Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
loud speekers allowed in religious places, but in low volume
कासगंज कलक्ट्रेट में धर्मगुरुओं के साथ बैठक करतीं डीएम हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे व ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अब किसी भी धर्मस्थल पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बज सकेगा। लाउडस्पीकर की आवाज परिसर के अंदर ही रहे। इससे अधिक न हो। डीएम हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने धर्मगुरुओं के साथ बुधवार को कलक्ट्रेट में बैठक करके शासन के दिशा-निर्देशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उन्मादी लोगों व झूठी अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने आगामी त्योहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं सौहार्द रखने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि धार्मिक संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। विशेष दिवसों को शक्ति का प्रदर्शन न करके स्नेह का प्रदर्शन करके मनाएं। कहीं कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो पुलिस प्रशासन के संज्ञान में लाएं। यह जनपद गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। इसी भाईचारे को बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग तेज आवाज में न करें। आवाज उसी परिसर में ही रहे। रमजान, ईद का त्यौहार और अक्षय तृतीया आदि के दृष्टिगत समस्त धर्मगुरु और संभ्रांत नागरिक जनपद में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। जनपद में बिना अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या धार्मिक जुलूस नहीं निकलेगा। केवल परंपरागत कार्यक्रमों को ही अनुमति दी जाएगी। किसी नई परंपरा की शुरूआत नहीं होने दी जाएगी। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्माद या झूठी अफवाहें फैलाने वालों व अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। धार्मिक कार्यक्रम, पूजा पाठ निर्धारित स्थान पर ही हों। सड़क मार्ग या यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिए। त्योहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। समस्त धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों ने आश्वासन दिया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सहयोग करते हुए पुलिस एवं प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन

बैठक में एडीएम एके श्रीवास्तव, एएसपी अनिल कुमार, सभी एसडीएम, सीओ तथा एसओ एवं सभी वर्गों के धर्मगुरु एवं संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed