आगरा: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, लॉटरी संचालक गिरफ्तार
आगरा में एक युवक ने दो साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर लोगों से करीब 40 लाख रुपये ठग लिए। रोडवेज अधिकारी भी उसके जाल में फंस गए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने शनिवार को 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में लाटरी संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच देकर लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। तीन साल से लोग उसके घर के चक्कर काट रहे थे।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 डी निवासी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रवीन कुमार रोडवेज में अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि मोहल्ले का महेश चंद वर्मा लाटरी का काम करता है।
दो साल में रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा
दो साल में धनराशि दोगुना करने की बात कहते हुए उनसे 7.32 लाख रुपये ले लिए। समय पूरा होने पर जब रुपये मांगे तो आनकानी करने लगा। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी महेश चंद को घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसका पता चलते ही कई लोग थाने पर आ गए।
शाहगंज निवासी शिवम सागर ने 2.34 लाख, अर्जुन नगर निवासी महेंद्र सिंह सोनी ने 2.25 लाख रुपये, छीपीटोला निवासी गोपाल सिंह ने 21.53 लाख रुपये और अवधपुरी निवासी संजय सागर ने 6.63 लाख रुपये हड़पने की शिकायत की। इसके अलावा भी थाना पर 10-12 लोग शिकायत करने आए। सभी शिकायतों को मुकदमे में शामिल कर विवेचना की जाएगी।
बना ली लाखों की संपत्ति
लोगों ने बताया कि महेश चंद ने लाटरी के नाम पर उनसे रकम ली थी। इसके बाद किसी को पैसा नहीं दिया। उसने कई लोगों को चेक भी दिए। जिन खातों के चेक काटे उनमें रकम नहीं है। आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। महेश चंद ने लोगों के धन से अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है। आरोपी की संपत्ति जब्त कर उनके रुपये दिलाए जाएं।