फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lotera catched sirsaganj

लूट व टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:51 AM IST
सार

लूट और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सिरसागंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए बदमाशों से सोने के आभूषण और लूटी गई नकदी बरामद की है।बदमाशों ने बताया कि पांच सितंबर को शिकोहाबाद में एक बुजुर्ग लेडीज की लर व अंगूठी तथा कानों में कुंडल टप्पेबाजी कर लूटे थे।

विज्ञापन
lotera catched sirsaganj

विस्तार

फिरोजाबाद/सिरसागंज। लूट और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सिरसागंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से सोने के आभूषण और लूटी गई नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 19 सितंबर को सिरसागंज के गांव मुजफ्फरपुर निवासी ब्रजमोहन द्वारा पुलिस को थाने आकर सूचना दी गई कि सेवन वंडर्स स्कूल के पास दो युवक खुद को सीबीआई का आफीसर बता रहे हैं। उन्हाेंने मेरे पास रखे 21 हजार रुपये छीन लिए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश मौके से भाग गए थे। बुधवार रात थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक पुलिस बल के साथ सोथरा पुल के पास बाइक सवार सुनील और राहुल उर्फ तालिम को पकड़ा। सुनील सिरसागंज थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है। जबकि राहुल विष्णुपुरा थाना बाह जनपद आगरा का रहने वाला है। बदमाशों ने बताया कि पांच सितंबर को शिकोहाबाद में एक बुजुर्ग लेडीज की लर व अंगूठी तथा कानों में कुंडल टप्पेबाजी कर लूटे थे। एक जुलाई को एसबीआई बैंक एटा रोड शिकोहाबाद से एक बुजुर्ग महिला को बातचीत में लगाकर उसके बैग से 40000 रुपये निकाले थे। 11 जुलाई को शिकोहाबाद के नगला डहर बंबा पटरी पर दोनों ने एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को टप्पेबाजी करते हुए 12500 रुपये लूटे थे। इसके साथ ही अन्य घटनाओं का अंजाम देने की बात भी बदमाशों ने स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक जंजीर, लेडीज अंगूठी और 18 हजार नौ सौ रुपये बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाशों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed