फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loss of lakhs due to fire in saree shop Mathura

Mathura: साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान, मची अफरा-तफरी

Mon, 12 Sep 2022 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 10:00 AM IST
सार

चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लगी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Loss of lakhs due to fire in saree shop Mathura
साड़ी की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौकी कृष्णानगर की लक्ष्मीनगर के लिंक रोड पर साड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये की साड़ियां जलकर राख हो गईं। आग से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।  सूचना पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने अग्निशमन की दमकल को बुलवा लिया। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर के लिंक रोड पर  राकेश पुत्र ब्रजगोपाल निवासी महाविद्या कॉलोनी की साड़ी की दुकान है। बताया गया है कि रविवार रात वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। करीब पौने 10 बजे दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने जब आग की लपटों को देखा, तो आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू करने के साथ ही दुकान मालिक को सूचना दे दी।
विज्ञापन


दुकान स्वामी भी खबर मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वे कुछ देर पहले दुकान बढ़ाकर गए थे। आग इतनी भीषण थी, कि दुकान तक पहुंचना संभव नहीं था। मौके पर सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंच गई, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चौकी प्रभारी अजय अवाना ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से साड़ी की दुकान में आग लगी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दुकान स्वामी का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पूरा सामान जलाकर खाक हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed