{"_id":"623ee3187df03c436525f51b","slug":"lord-ranganath-came-out-to-see-the-devotees-sitting-on-a-60-feet-high-rath-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले भगवान रंगनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देने निकले भगवान रंगनाथ
Mon, 28 Mar 2022 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 09:16 AM IST
सार
श्री रंगनाथ मंदिर का 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव में आज का दिन बेहद खास रहा। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आज ठाकुर रंगनाथ 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर भक्तों के दर्शन देने निकले।
विज्ञापन
भक्तों के दर्शन देने निकले भगवान रंगनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में श्री रंगनाथ मंदिर के 10 दिवसीय ब्रह्मोत्सव के सातवें दिन ऐतिहासिक रथ मेले का आयोजन किया गया। यह रथ मेला सुबह 10 बजे शुरू हुआ। भगवान रंगनाथ चंदन की लकड़ी से बने 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर मंदिर से निकले। ठाकुर जी के दर्शन करने को हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
दक्षिण शैली के सबसे विशाल देवालय श्री रंगनाथ मंदिर के ऐतिहासिक रथ मेले में सुबह हजारों भक्त शामिल हुए। ठाकुर रंगनाथ 60 फीट ऊंचे रथ पर विराजमान होकर निकले। रथ यात्रा तीर्थनगरी के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगवान रंगनाथ का रथ खींचने की होड़ मची रही। मंदिर प्रांगण से शुरू होने वाली रथ यात्रा ने करीब 2 किलोमीटर का सफर तय किया, जो बड़े बगीचे पहुंची।