फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lord bankebihari will sit on 160 kg silver wheel

160 किलो चांदी के रथ पर विराजमान होकर दर्शन देंगे ठा. बांकेबिहारी

Mon, 24 Jun 2019 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
lord bankebihari will sit on 160 kg silver wheel
भगवान कृष्ण (डैमो)
वृंदावन (मथुरा)। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में रथयात्रा महोत्सव की तैयारियों शुरू हो गई हैं। ठा. बांकेबिहारी चार जुलाई को 160 किलो चांदी के रथ पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देेंगे। भगवान के यह विशेष दर्शन वर्ष में एक बार होते हैं।
विज्ञापन


बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत ब्रजेंद्र किशोर गोस्वामी और ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने बताया कि चार जुलाई को होने वाली रथयात्रा की तैयारियां की जा रही रही हैं। इस दिन ठा. बांकेबिहारी गर्भगृह से बाहर जगमोहन में चांदी के रथ में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। चांदी से जड़ित चार घोड़ों वाले रथ में विराजमान होंगे।
विज्ञापन


रथ के चारों तरफ जगमोहन को देशी-विदेशी पुष्पों से सजाया जाएगा। प्रभु दर्शन का समय प्रात: साढे़ सात से दोपहर 12 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि शयन भोग सेवायत की स्वीकृति होने पर शाम को भी भक्त चांदी के रथ में दर्शन कर सकेंगे। चंद्र आनंद निकुंज बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भक्तों के सहयोग से ठा. बांकेबिहारी के लिए चांदी का विशाल रथ सन् 2013 में बनाया गया। रथ की सफाई की कारीगरों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed