फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan escaped with cash, jewelry and bike on the second day of marriage

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने की ऐसी करतूत, पति और ससुरालीजनों के उड़ गए होश

Mon, 19 Nov 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 19 Nov 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
looteri dulhan escaped with cash, jewelry and bike on the second day of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में नई नवेली दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ही ऐसी घटना को अंजाम दिया, जिससे पति समेत ससुरालीजनों के होश उड़ गए। उसने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पति और ससुरालीजनों को पिला दिया। 
विज्ञापन


जब परिवार के लोग बेहोश हो गए तो दुल्हन घर में रखी नगदी, आभूषण और बाइक लेकर घर आए युवक संग लापता हो गई। सोमवार सुबह घटना का पता चला। पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी राकेश (25) पुत्र राजाराम की एक रिश्तेदार की पड़ोसन ने जसवंत नगर निवासी पूजा नाम की लड़की को दिखाया। राकेश का परिवार शादी के लिए तैयार हो गया। 17 नवंबर को उसायनी स्थित मां वैष्णोदेवी धाम पर शादी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आए युवक को बताया भाई

शुक्रवार को राकेश ने घर पर आकर शादी की बाकी रस्में अदा कीं। शनिवार को कंगन की रस्म हुई। रविवार को एक युवक घर पहुंचा, जिसे उसकी पत्नी भाई बता रही थी। उसी दिन नई नवेली दुल्हन ने घर में खाना बनाया और सभी परिवारीजनों को खिलाया। 

इसके बाद रात में सोते समय सभी को दूध दिया। दूध पीने के बाद सभी लोग सो गए। रात में दुल्हन और उसका तथाकथित भाई घर में रखी नगदी, आभूषण और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह सात बजे के करीब जब राकेश उठा तो उसके सिर में दर्द था। 

उसने देखा तो उसकी वृद्ध मां कंठश्री और पिता राजाराम अचेतावस्था में। उसकी पत्नी और कथित भाई गायब थे। घर की अलमारी और बक्शा खुले पड़े थे। घर में खड़ी बाइक भी गायब थी। उसे माजरा समझते देर नहीं लगी। 

थाने में दी तहरीर

इस संबंध में राकेश ने बताया कि लुटेरी दुल्हन उसके यहां से 80 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल लेकर अपने तथाकथित भाई के साथ चली गई है। वो अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी।   

राकेश ने अपनी बुआ की बेटी रेनू और उसकी पड़ोसन निवासी एत्मादपुर आगरा पर संदेह व्यक्त किया है। उसका कहना है कि उक्त लोगों ने उसके साथ गलत लड़की से शादी कराई है। लड़की शादी के दूसरे दिन ही घर से सामान और नगदी लूटकर फरार हो गई। 

राकेश ने बताया कि इसकी आशंका उसने शादी से पहले ही व्यक्त की थी, लेकिन उसकी बुआ की बेटी और उसकी पड़ोसन ने उसे लड़की बहुत अच्छे परिवार की बताकर गुमराह कर शादी करा दी। इसमें उसका लगभग 30 हजार रुपये भी खर्च हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed