फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looteri dulhan again active in agra after businessman and the engineer murdered

आगरा: लुटेरी दुल्हन से रहना सावधान! व्यापारी और इंजीनियर तक की हो चुकी है हत्या, फिर हुई सक्रिय 

Fri, 29 Apr 2022 05:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 05:35 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में एक बार फिर लुटेरी दुल्हन चर्चा में है। पूर्व में लुटेरी दुल्हन ने हरीपर्वत के तिरंगा अपार्टमेंट और जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
looteri dulhan again active in agra after businessman and the engineer murdered
लुटेरी दुल्हन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में लुटेरी दुल्हन दो बड़ी वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। हरीपर्वत क्षेत्र स्थित तिरंगा अपार्टमेंट में व्यापारी की हत्या कर दी गई थी। जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी में इंजीनियर की हत्या करके दुल्हन फरार हो गई थी। पुलिस ने दोनों वारदात का खुलासा किया था। अब एक बार फिर दुल्हन के गहने और रुपयों लेकर रफूचक्कर होने के मामले आए हैं।
विज्ञापन

 
ये हुईं थीं दो बड़ी वारदातें 

12 अप्रैल, 2021 की रात को तिरंगा अपार्टमेंट निवासी 67 वर्षीय किशन गोपाल अग्रवाल की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। लूटपाट भी की गई थी। पुलिस ने बताया था कि किशन गोपाल को शादी का झांसा दिया गया था। नीलम नाम की महिला से शादी कराई गई थी। पुलिस ने महिला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी।  वहीं मई, 2019 में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार निवासी निर्मल सोलंकी (45) की हत्या की गई थी। वह नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। दिव्यांग बेटे के साथ रहते थे। एक बिचौलिए के माध्यम से रुद्रपुर में एक महिला से रिश्ता तय किया था। 23 मई, 2019 को दुल्हन ने सुहाग की सेज पर निर्मल को दूध में विषाक्त पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। इसके बाद सामान समेटकर भाग गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा किया था।
विज्ञापन

अब तक हुई हैं ये वारदात

1- शाहगंज क्षेत्र निवासी चांदी कारीगर से दो महीने पहले एक परिचित ने अपनी साली की शादी करने को लेकर बात की थी। 25 अप्रैल को गोरखपुर में शादी हुई। लड़का पक्ष ने ही दोनों तरफ की शादी का खर्च उठाया था। 26 अप्रैल को विदा कराकर दुल्हन को परिवार के लोग लाए थे। दुल्हन रात में सास और पति का कमरा बंद करके भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2- 27 अप्रैल को लोहामंडी के नौबस्ता से मैरिज होम से दुल्हन फरार हो गई थी। उसके परिवार के लोग भी चले गए थे। दूल्हा पक्ष ने पुलिस को सूचना दी थी। दुल्हन जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी थी। उसके घर पर ताला लगा मिला। 
3- 25 अप्रैल को एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मैरिज होम में अलीगढ़ निवासी युवक की शादी हुई थी। पिछले दिनों युवक अलीगढ़ में युवती को लेकर कोर्ट में पंजीकरण कराने गया था। इसी बीच युवती चली गई थी। 
4 -जगदीशपुरा में शादी से चार दिन पहले दुल्हन और उसका परिवार चला गया था। एक महीने पहले हुई इस घटना में सिकंदरा में दुल्हन के घर में भी कोई नहीं मिला था। शादी का खर्च दूल्हा पक्ष ही उठा रहा था।

जांच के आधार पर कार्रवाई होगी

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शादी के बाद और पहले दुल्हन के जाने के मामलों में शिकायत मिलने पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed