फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   looted in eta from delhi resident couple

दिल्ली के दंपति से तमंचे के बल पर लूट, विवाह से लौटते हुई वारदात

Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 23 Jun 2018 03:54 PM IST
विज्ञापन
looted in eta from delhi resident couple
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के एटा में दिल्ली के दंपति से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवरात लूट लिए। दोनों शादी समारोह में शामिल होने के बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


लूट की वारदात के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति से पूछताछ की। वहीं बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग भी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। 

दिल्ली के शालीमार बाग में रहने वाले दपंति फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के हथौड़ा गांव में शादी समोराह में शामिल होने के लिए गए हुए थे। 

वैवाहिक समारोह खत्म होने के बाद शनिवार को बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। एटा में अलीगंज थाने के अमरोली थाना क्षेत्र स्थित कोल्ड स्टोर के पास दोनों पहुंचे थे। 

तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और दोनों को तमंचे के बल पर रोक लिया। बैग लेकर भाग निकले। बैग में महिला के लाखों रुपये के जेवरात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed