फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looted 71 thousand rupees by making Saraf unconscious

Etah Crime: सराफ को बेहोश कर 71 हजार रुपये लूटे, तीन घंटे तक पड़ा रहा सड़क पर

Sat, 10 Dec 2022 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 12:55 PM IST
सार

थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि सराफ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
 

विज्ञापन
Looted 71 thousand rupees by making Saraf unconscious
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर गेट के पास कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार सराफ को रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके पास रखे 71 हजार रुपये लूट ले गए। सराफ तीन घंटे बेहोश पड़ा रहा।

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। अभय सिंह निवासी नगला कायस्थान ने बताया कि ग्राम औंछा जिला मैनपुरी में सतगुरु ज्वैलर्स के नाम से उसकी दुकान है। गिरवी रखने के लिए आए आभूषणों को लेकर बृहस्पतिवार को एटा की एक दुकान पर आया था। यहां आभूषण गिरवीं रख 71 हजार रुपये मिले। रुपये लेकर अपनी मोटरसाइकिल से औंछा वापस जा रहा था। तभी एटा-कबार मार्ग पर अंगदपुर गेट के पास काले रंग की डस्टर कार आगे आकर रुकी। इसमें से तीन-चार लोग उतरे और मोटरसाइकिल को रुकवाकर रुमाल सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया।

विज्ञापन

होश आया तो गायब थे रुपये

करीब 3 घंटे बाद होश आया तो देखा जेब में रखे 71 हजार रुपये गायब थे। मोबाइल फोन कुछ दूरी पर पड़ा मिला। फिर उसने पिता को फोन कर जानकारी दी। पुलिस को भी जानकारी हो गई और वहां पहुंची।  पुलिस ने कई संभावित स्थानों पर तलाश की गई लेकिन लुटेरे नहीं मिले। थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि सराफ की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक- युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस

सरेबाजार छीन ले गए युवक का मोबाइल

शहर के गांधी मार्केट में खरीदारी कर रहे युवक का मोबाइल सरेबाजार दो बाइक सवार छीन ले गए। प्रवेंद्र कुमार निवासी गांव अचलपुर थाना मिरहची ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि छह दिसंबर को कपड़े खरीदने के लिए गांधी मार्केट गया था। खरीदारी कर रहा था तभी दो युवक एंड्रॉयड फोन छीनकर भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed