फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot with buisnessman at jharna nala

झरना नाला पर पशु व्यापारियों से 10 लाख की लूट

Wed, 17 Aug 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 17 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
loot with buisnessman at jharna nala
लूट - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
 फीरोजाबाद के कैंटर सवार पशु व्यापारियों से मंगलवार शाम झरना नाला पर 10 लाख चार हजार  की लूट हो गई। ये लोग अलीगढ़ से 45 भैंस बेचकर घर लौट रहे थे। सफेद बोलेरे में आए बदमाशों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक करके रोकी और हथियारों के बस पर कैश लूट लिया। व्यापारियों के विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह पीटा। इसकेबाद बदमाश तमंचे लहराते हुए आराम से फरार हो    गए। पुलिस एक तो मौका ए वारदात पर देरी से पहुंची। दूसरा काफी समय व्यापारियों से पूछताछ में ही गंवा    दिया।
विज्ञापन

फीरोजाबाद के मौमसीन ने बताया कि वह अपने साथी विकार, छिंगा और सफीर के साथ कैंटर से भैंस ले गए थे। वापसी में कैंटर को करहल ( मैनपुरी) निवासी फहीम चला रहा था। एत्मादपुर रोड पर वे लोग गांव गांव वहरामपुर के निकट झरना नाले पर पहुंचे, तो पीछे से आती बोलेरो ने ओवरटेक कर उन्हें रुकवा लिया।
विज्ञापन

इसमें से निकले चार बदमाशों ने हथियार तान दिए और सभी को कैंटर से उतार दिया। उन्होंने विरोध किया तो मारपीट करने लगे और गाड़ी की सीट के नीचे रखा कैश लूट लिया। इसके बाद एत्मादपुर की ओर फरार हो        गए। इनमें 3.5 लाख विकार और 6.64 लाख मौसिम के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि बदमाशों के जाते ही उन्होंने पहले 100 नंबर पर फोन किया। इसकेबाद खंदौली थाना को सूचना दी। पुलिस देरी से पहुंची। उधर, मौके पर पहुंचने केबाद पुलिस ने काफी समय यही पूछने में लगा दिया कि पैसा कहां से आया? कितनी भैंस बेचीं? बदमाशों को कैश की जानकारी कैसे मिली?
जहां खतरा, वहां गश्त नहीं
झरना नाला अपराध के लिए बदनाम है। यहां कभी लूट होती है तो कभी हत्या। कई बार अज्ञात शव मिल चुके। इसकेबावजूद पुलिस यहां गश्त नहीं कर रही।
निशाने पर हैं पशु व्यापारी
पशु व्यापारियों के साथ कई बार लूट हो चुकी है। पिछले साल तो कागारोल में 50 लाख लूटे गए थे। झरना नाला की वारदात में माना जा रहा है कि यह रेकी करके की गई है।

सीधे सीट पर डाला हाथ
पुलिस यह जानकर हैरान है कि बदमाशों ने कैंटर में सीधे सीट के नीचे हाथ डाला और दस लाख रुपये निकाल लिए। सवाल यह है कि बदमाशों को कैसे पता चला कि पैसा सीट के नीचे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed