{"_id":"5f8344448ebc3e9ba1388c6a","slug":"loot-mainpuri-news-agr463252992","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहा के बल पर दंपती से लूटे जेवर नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असलहा के बल पर दंपती से लूटे जेवर नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। थाना क्षेत्र में तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने रविवार की शाम तमंचों के बल पर कासगंज के दंपती से जेवर और नकदी लूट ली। इस दौरान लुटेरों द्वारा झाले खींचने से महिला का कान कट गया। सूचना मिलने के बाद एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वहीं, पीड़ित दंपती से भी जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी निवासी रमेश चंद्र शाक्य जनपद कासगंज के मोहल्ला धनपाल में मकान बनाकर रह रहे हैं। रविवार को वह पत्नी सुनीता के साथ गांव सोडरा बरनाहल में बीमार भतीजे को देखने के लिए जा रहे थे। शाम करीब चार बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में जसराना रोड पर गांव विक्रमपुर के पास पहुंची, तभी तीन बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद दो बदमाशों ने दंपती की कनपटी पर तमंचा लगा दिए।
लुटेरों ने सुनीता की अंगूठी उतरवाने के साथ ही कान के झाले भी खींच लिए। इससे उनका कान कट गया। बदमाशों ने रमेश की जेब में रखी करीब 1500 की नकदी व एक अंगूठी भी लूट ली। वारदात के बाद सभी बदमाश औंछा की ओर भाग गए। सूचना पर मौके पर थाना पुलिस पहुंच गई। बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया गया, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आ सका।
विज्ञापन
एएसपी मधुवन कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है। एएसपी ने बताया कि दंपती से लूट की जानकारी मिली है। बदमाश छह नहीं, बल्कि दो बाइकों पर चार बताए गए हैं। पीड़ित दंपती से हुलिया आदि के बारे में जानकारी ली गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।