फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot

दिनदहाड़े बाइक सवारों ने पूर्व सैनिक से छीनी नकदी

Fri, 22 May 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
loot
22एमएनपी-13-राधारमन रोड पर लूट का शिकार हुआ सेवानिवृत्त सैनिक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राधारमन रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े एक पूर्व सैनिक से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी छीन ली। सूचना मिलने के बाद रेलवे गेट चौकी पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा साथी भाग गया।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक साधु सिंह शुक्रवार की सुबह
फ्रिज खरीदने के लिए शहर आए थे। साथ आया रिश्तेदार युवक राधे उन्हें राधारमन रोड पर उतारने के बाद कहीं चला गया था। वह पैदल ही भांवत चौराहा की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने रोक लिया। कहा कि उन्होंने भैंस खरीदी है रुपये खुले चाहिए। साधू सिंह ने जेब से चार हजार रुपये निकाले। इस बीच एक बाइक सवार ने सैनिक के हाथ से चार हजार रुपये छीन लिए और वहां से भाग निकले। सैनिक ने घटना के बाद बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। भांवत चौराहा के पास सैनिक ने एक बदमाश को पुलिस की सहायता से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका साथी भाग निकला। कोतवाली पुलिस उसे पूछताछ के लिए ले गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुजान और भागे हुए साथी का नाम बिजलेश बताया। खुद को जनपद एटा का रहने वाला बताया है। कोतवाली पुलिस बदमाश से पूछताछ कर रही है।

22एमएनपी-11-किशनी क्षेत्र में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन

22एमएनपी-11-किशनी क्षेत्र में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन- फोटो : MAINPURI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed