फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   loot in mainpuri

असलहा के बल पर सेल्समैन को लूटा

Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
loot in mainpuri
11एमएनपी-29-बरनाहल में लूट का शिकार सेल्समैन अनिल कुमार - फोटो : MAINPURI
बरनाहल। एक सेल्समैन को शुक्रवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। विरोध पर बदमाश जाने से मारने की धमकी देकर भाग गए। रविवार को पीड़ित ने थाना पुलिस को सूचना दी है। थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला मठ निवासी अनिल कुमार बरनाहल स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार शुक्रवार रात को वह ठेका बंद करने के बाद बाइक से गांव जा रहे थे। जैसे ही अनिल नवाटेढ़ा चौराहे से घिरोर रोड पर पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अपाचे और पल्सर सवार छह बदमाशों ने बाइक आगे लगा दी। विरोध किया दो बदमाशों ने तमंचा तान दिया।
विज्ञापन

एक बदमाश ने बाइक से उतरकर उनकी जेब में रखे ढाई हजार रुपये लूट लिए। जब उन्होंने रोकना चाहा तो बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। लूट के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के डर के कारण अनिल बिना पुलिस को सूचना दिए ही अपने घर चला गया। ऐसे में बदमाशों की तलाश भी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अनिल ने थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार का कहना कि मामले की जानकारी नहीं है, तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed