{"_id":"5faed0bd8ebc3e91b64116cb","slug":"loot-crime-kasganj-news-agr467893194","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से लूटे 1.84 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से लूटे 1.84 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। सिढ़पुरा पटियाली मार्ग पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर पेट्रोल पंप के मुनीम से नकदी को लूट ली। वह रुपयों को लेकर पटियाली जा रहा था। मामले की तहरीर मुनीम ने पुलिस को दी है।
मुनीम बदनसिंह निवासी ग्राम नगला विचोला अपने साथी श्रीपाल निवासी ग्राम बीनामऊ के साथ श्रीनिवास गुप्ता फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप करनपुर एवं विकास फिलिंग स्टेशन उतरना से 1.84 लाख रुपये की नकदी बैग में रखकर लेकर पटियाली जा रहा था।
ग्राम जासमई और उतरना के बीच सूनसान रास्ता देखकर बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा तान कर रुकवा लिया। उन्होंने धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग लूट लिया और धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी मुनीम ने पेट्रोल पंप संचालक पवन एवं मिथुन को दी।
विज्ञापन
मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी सतेंद्रपाल सिंह ने कहा कि लूट की तहरीर पुलिस को मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।