फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Looking for stamps on reserved seats

निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों पर मोहरों की तलाश

Thu, 15 Dec 2022 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:44 PM IST
विज्ञापन
Looking for stamps on reserved seats
एटा। जिले में सात नगर निकायों के अध्यक्ष पदों पर जाति आरक्षण घोषित किया गया है। अधिकांश के मौजूदा अध्यक्ष व कई अन्य चुनाव लड़ने के दावेदार सीधे-सीधे चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आरक्षित जाति के प्रत्याशियों को मोहरों के रूप में तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

जलेसर नगर पालिकाध्यक्ष रहे विकास मित्तल का निधन होने के बाद से यह सीट रिक्त चल रही है। उनके परिजन चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा अनारक्षित वर्ग से कुछ अन्य लोग भी चुनाव तैयारी में जुटे थे, लेकिन सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गई। हालांकि अब भी दिवंगत पालिकाध्यक्ष के परिवार का इस पालिका की राजनीति में बड़ा हस्तक्षेप माना जा रहा है। इसी तरह की स्थिति मारहरा नगर पालिका में भी है। यहां सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

इस बार भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार थे, लेकिन सीट एससी महिला के लिए आरक्षित हो गई। हालांकि उनके खेमे से प्रत्याशियों के उतारने की पूरी तैयारी है। अलीगंज नगर पालिका पर भाजपा के ब्रजेश गुप्ता राजू 2017 में अध्यक्ष चुने गए थे। यह सीट भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दी गई है। यहां भी इस परिवार का दखल महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर पंचायत राजा का रामपुर इस बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2017 में सीट अनारक्षित होने पर भाजपा से महावीर सिंह राठौर चुने गए थे। इस चुनाव में भी उनका रुख कस्बे की राजनीति तय करने में प्रमुख रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष पदों के लिए अभी प्रस्तावित आरक्षण जारी किया गया था। इस पर जो आपत्तियां स्थानीय स्तर पर प्राप्त हुईं, शासन को भेज दी गई हैं। वहीं से अंतिम आरक्षण जारी किया जाएगा। - आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed