फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Loksabha Chunav 2024: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For hundread Time

एक प्रत्याशी ऐसा भी: जीत की उम्मीद अभी बाकी है...लोकसभा चुनाव के लिए खरीदा पर्चा; 98वीं बार उतरेंगे मैदान में

Sat, 13 Apr 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 09:36 AM IST
सार

हसनूराम 98वीं बार चुनाव लड़ेंगे। हसनूराम के मुताबिक वह 100 बार चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
Loksabha Chunav 2024: Hasanuram Ambedkari Will Contest Elections For hundread Time
हस्नूराम आंबेडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 1984 से हर चुनाव में उतर रहे 77 वर्षीय हसनूराम अंबेडकरी ने पहले ही दिन नामांकनपत्र खरीदा। हसनूराम 98वीं बार चुनाव लड़ेंगे। हसनूराम के मुताबिक वह 100 बार चुनाव लड़ने का रिकॉर्ड कायम करना चाहते हैं। वह ग्राम प्रधान से लेकर लोकसभा तक का चुनाव लड़ चुके हैं। वर्ष 1984 में पहली बार खेरागढ़ से निर्दलीय चुनाव लड़ा। तब से यह सिलसिला जारी है। वह आगरा और फतेहपुर सीकरी से नामांकन दाखिल करने के लिए नामांकनपत्र खरीदकर लाए हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1974 से बामसेफ से जुड़े रहे। उन्होंने बसपा से टिकट मांगा, पर तत्कालीन संयोजक ने तंज कसा कि तुम्हें तो तुम्हारी पत्नी भी वोट नहीं देगी। तब से वह हर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


आगरा-सीकरी में पहले दिन खरीदे 44 नामांकनपत्र
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन संभावित प्रत्याशियों ने आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्रों के लिए कुल 44 नामांकनपत्र खरीदे।

इनमें आगरा में 9 और फतेहपुर सीकरी में 35 नामांकन पत्र लिए गए। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के कारण बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशी के साथ केवल पांच प्रस्तावकों की ही अनुमति है।
विज्ञापन

शुक्रवार से आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। हालांकि पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। 19 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलनी है, जिसमें 13, 14 और 17 अप्रैल को अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को नामांकन के लिए केवल चार दिन ही मिलेंगे। सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल के बेटे रामेश्वर चौधरी के लिए भी नामांकनपत्र खरीदा गया। रामेश्वर चौधरी के भाई पवन सिंह ने नामांकनपत्र लिया है। शहर के रिटायर्ड आईएएस डाॅ. चंद्रपाल ने नामांकनपत्र खरीदा है।

कांग्रेस प्रत्याशी से तकरार
कलेक्ट्रेट में डीएम और एडीएम सिटी न्यायालय में नामांकन किए जाने की व्यवस्था की गई है। पहले ही जबरदस्त बैरिकेडिंग के साथ पुलिस सुरक्षा रही। सिर्फ प्रत्याशियों और नामांकन पत्र खरीदने वाले ही प्रवेश कर सके। मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के साथ पांच प्रस्तावक कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के साथ पहली बार में पांच और फिर दूसरी बार में पांच प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा। सख्ती के कारण कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की पुलिस से तकरार हो गई।


22 को नाम वापसी
उपजिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 अप्रैल को होगी। 22 अप्रैल को नाम वापसी का दिन है। 7 मई को मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed