फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections SP Singh Baghel Agra and Rajkumar Chahar from Fatehpur Sikri seat declared BJP candidates

Loksabha Election: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, पढ़ें आगरा, फतेहपुर सीकरी सीट से किसे मिला टिकट?

Sat, 02 Mar 2024 07:15 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Mar 2024 07:15 PM IST
सार

Loksabha Election 2024: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें आगरा से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सीट राजकुमार चाहर को फिर से टिकट मिला है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections SP Singh Baghel Agra and Rajkumar Chahar from Fatehpur Sikri seat declared BJP candidates
राजकुमार चाहर और एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। शनिवार की शाम सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। दिल्ली मुख्यालय में घटों चली बैठक के बाद पहली सूची जारी कर दी गई। इसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बार फिर एसपी सिंह बघेल के नाम की घोषणा की गई है। वह वर्तमान में केंद्रीय राज्य मंत्री हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट से राजकुमार चाहर को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। वह भी वर्तमान में भाजपा से सांसद हैं। आगरा से भाजपा ने अपने पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है। शनिवार को जारी 195 प्रत्याशियों की सूची में इन दोनों का नाम भी शामिल है। 
विज्ञापन


बीती 29 फरवरी को भाजपा की बैठक के बाद शनिवार को एक बार फिर बैठक हुई। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यों की सराहना करते हुए विकास पर चर्चा की। कहा कि पिछले दस वर्षों में जनता के आशीर्वाद से इस बार भी भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इस बार जन-जन की आशाएं और जनजन की आकांक्षाए पूरा करने वाली सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed