फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections sp leader ram sakal gurjar join bjp

मुलायम के करीबी और अखिलेश के 'राजदार' ने छोड़ी पार्टी, सपा छोड़ हुए भाजपाई

Thu, 04 Apr 2019 03:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 04 Apr 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections sp leader ram sakal gurjar join bjp
रामसकल गुर्जर अमितशाह के साथ - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में कद्दावर नेता के रामसकल गुर्जर और डा राजेंद्र सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। समाजवादी पार्टी में दोनों नेताओं को रसूखदार नेता माना जाता था। डॉ राजेंद्र सिंह सपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं रामसकल गुर्जर सपा शासनकाल में खेल मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 से पहले आगरा में समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया। भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि वे बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं। रामसकल की गिनती मुलायम सिंह यादव के करीबियों में होती है। रामसकल गुर्जर को पार्टी ने कई पदों की जिम्मेदारी दी। समाजवादी पार्टी खेमा छोड़कर अचानक भाजपा में शामिल होने की खबरें मिलने के बाद गुर्जर समाज अब भाजपा का रुख कर रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद के पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह भी बुधवार को भाजपाई हो गए। राजेन्द्र सिंह 2007 में फतेहाबाद से भाजपा विधायक रहे हैं। उनकी घर वापसी हुई है। सपा से उन्हें टिकट दिया गया था लेकिन, वे लगातार चुनाव हार गए। कई अन्य नेता भी अब पार्टी छोड़ सकते हैं। रामसकल का कद इतना बढ़ा था कि मुलायम सिंह या फिर अखिलेश यादव की सरकार हो, उन्हें मिनी मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाता था। वहीं इन दोनों नेताओं के समर्थक शाम को दिल्ली से लौटने पर स्वागत करने की तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed