फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections police caught rs 20 lakh in agra

लोकसभा चुनाव में चल रही चेकिंग में पकड़ी बीस लाख की नकदी

Wed, 03 Apr 2019 07:44 PM IST
Abhishek Saxena Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections police caught rs 20 lakh in agra
बीस लाख की नकदी के साथ युवक - फोटो : अमर उजाला
चुनावों के दौरान पुलिस प्रशासन की चेकिंग में लगातार नकदी पकड़ी जा रही है। आगरा में बुधवार को दो युवकों से बीस लाख रुपए की नकदी बरामद
विज्ञापन

हुई। युवक इतनी बड़ी रकम की जानकारी नहीं दे सके। फ्लाइंग स्क्वायड ने रकम जब्त की है।

मामला थाना एमएम गेट का है। यहां आगरा पुलिस ने लेडी लायल के पास बैरियर लगाया था, जिस पर चेकिंग की जा रही थी। बताया गया है कि इस
दौरान एक स्कूटी सवार दो युवक जब गुजरे तो टीम ने स्कूटी की तलाशी ली। स्कूटी की डिग्गी से बीस लाख की नकदी बरामद हुई। स्कूटी सवार युवकों
के नाम मोहम्मद संजू और विक्की बताए गए हैं।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह गणपति बिल्डर के कर्मचारी हैं। किनारी बाजार में ये रकम देने जा रहे थे। फोन पर ही रकम देने के बारे में
बताया जाता है। रकम से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर फ्लाइंग स्क्वायड ने रकम को जब्त कर लिया। इस रकम के लिए आयकर
विभाग को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed