फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok sabha elections bjp president amit shah addressed rally in patiyali

इस संसदीय क्षेत्र में चुनावी शोर होगा तेज, आमने सामने होंगे अखिलेश और अमित शाह

Wed, 10 Apr 2019 06:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 10 Apr 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections bjp president amit shah addressed rally in patiyali
अमित शाह और अखिलेश यादव फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार सुबह पटियाली पहुंचेंगे। अमित शाह यहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एटा के जीआईसी मैदान पर सभा संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कड़े इंतजाम किए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपाईयों ने पूरी ताकत झोंकी है। मंगलवार को दिनभर जगह जगह बैठकों का दौर चला। कार्यकर्ताओं ने गांव गांव पहुंच भीड़ जुटाने को मशक्कत की है।
विज्ञापन

 

भाजपाइयों के मुताबिक शाह सुबह 9:30 बजे पटियाली के एसबीआर इंटर कॉलेज के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। वह यहां भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगें। 

भाजपा अध्यक्ष के आने से पहले पटियाली आयोजन स्थल पर भाजपाइयों ने पंडाल इत्यादि की व्यवस्था की है। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

भाजपाई अपने अपने स्तर से तैयारियों में जुटे रहे। आयोजन स्थल पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। जनसभा में पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सहूलियत देने के लिए कार्यकर्ता जगह जगह व्यवस्था संभाले रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष बुधवार सुबह पटियाली पहुंच जनसभा को संबोधित करेंगे।

एसडीएम उमाशंकर का कहना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की जानकारी जिलाध्यक्ष ने दी है। जनसभा के लिए विधिवत अनुमति की प्रक्रिया पूरी की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं की गई हैं।

वहीं एटा लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव के समर्थन में अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed